फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Dhupia reveals newborn son's face for first time see pic

सोशल मीडिया: नेहा धूपिया ने शेयर कीं कई तस्वीरें, पहली बार दिखाया नवजात बेटे का चेहरा

Sun, 10 Oct 2021 04:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 10 Oct 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia reveals newborn son's face for first time see pic
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पहली बार अपने नवजात बेटे के चेहरे की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उन्होंने अपने डॉक्टरों और अन्य लोगों को डिलीवरी में मदद के लिए धन्यवाद दिया। जहां उन्होंने डॉक्टरों और अन्य लोगों के साथ सेल्फी साझा की, वहीं उनकी बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। इसमें नेहा और अंगद नवजात बेटे और बेटी के साथ घर में प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


अंगद ने टिप्पणी की कि नेहा ने सभी को धन्यवाद दिया था, लेकिन उन्होंने उससे कुछ नहीं कहा। उन्होंने लिखा नोट अच्छा है लेकिन मुझे धन्यवाद कौन देगा? मैं आपको चार साल से सुन रहा हूं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम नोट में सभी को धन्यवाद दिया है। नेहा ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते हुए लंबा और भावुक नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, आपने हर कदम पर हमारी देखभाल की। प्रसव से पहले और उसके बाद की लंबी रातों में ख्याल रखा। दर्द महसूस न हो इसके लिए प्रसव कक्ष में चुटकुले सुनाये। आपकी मुस्कान, बुद्धि, हास्य और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपका ज्ञान और स्पर्श मुझे इस सब के माध्यम से आराम देता है... हम अब चार लोगों का परिवार हैं और हमारे जीवन में ईश्वर द्वारा भेजे गए आशीर्वाद हैं।
विज्ञापन


 

नेहा ने अपनी डॉक्टर गायत्री राय और मंजू सिन्हा को टैग करते हुए यह पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा डॉक्टर मंजू सिन्हा आपके स्पर्श से जिस तरह से दर्द दूर होता है, वैसा दूसरा किसी चीज से नहीं होता। सबसे कठिन और चिंताजनक वक्त में मेरे कंधे पर आपके हल्के से स्पर्श और मुस्कराहट ने मुझे शांत किया। उन्होंने लिखा जब मैं बिस्तर पर लेटी अपने बच्चे के पैदा होने का इंतजार कर रही थी उस वक्त आपके सब ठीक हो जायेगा कहते हुए स्पर्श और स्माइल ने मुझे और ज्यादा शांत कर दिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)



अपने इस नोट के साथ नेहा ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फैंस के कमेंट आ रहे हैं। नेहा ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed