{"_id":"67fb99669b0726a83f0e261a","slug":"neetu-kapoor-remembers-rishi-kapoor-on-46-years-of-engagement-shares-beautiful-throwback-photo-social-media-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor On Rishi: नीतू कपूर ने सगाई के 46 साल पूरे होने पर ऋषि कपूर को किया याद, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neetu Kapoor On Rishi: नीतू कपूर ने सगाई के 46 साल पूरे होने पर ऋषि कपूर को किया याद, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
Sun, 13 Apr 2025 04:31 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 13 Apr 2025 04:31 PM IST
सार
Neetu Kapoor Remembers Rishi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने आज अपने पति ऋषि कपूर को याद किया। उन्होंने उनकी सगाई की 46वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
46वीं सगाई की सालगिरह पर नीतू ने ऋषि को किया याद
- फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
विस्तार
नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता और पति ऋषि कपूर की एक खास तस्वीर शेयर की है। दरअसल, यह तस्वीर उनकी 46वीं सालगिरह की सगाई की तस्वीर है। नीतू ने आज सोशल मीडिया पर एक अपनी और ऋषि की पुरानी तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
नीतू का इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट
नीतू और ऋषि की सगाई 1979 में हुई थी। आज नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और ऋषि की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ऋषि और वह दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस स्टोरी पोस्ट के साथ नीतू ने लिखा, "इसी दिन 1979 में सगाई हुई थी, समय उड़ जाता है।"

वो पहली मुलाकात
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म "जहरीला इंसान" के सेट पर हुई थी, जो अच्छी नहीं रही। बाद में, 1976 में "कभी-कभी" की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली।

कब हई नीतू-ऋषि की शादी
22 जनवरी, 1980 को उनकी शादी हुई। उनके दो बच्चे, रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। नीतू ने एक रेडियो शो में बताया कि ऋषि पहले बदमाश और बिगड़ैल थे। वह उनके मेकअप और कपड़ों पर टिप्पणी करते थे, जिससे नीतू को गुस्सा आता था। लेकिन बाद में उनकी जोड़ी बनी और कई फिल्मों में साथ काम किया। ऋषि कपूर का कैंसर के इलाज के दौरान 30 अप्रैल, 2020 को न्यूयॉर्क में निधन हो गया।
यह भी पढ़े:
Film October: 'अक्तूबर' के रिलीज के पूरे हुए सात साल, वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो, फैंस ने दी प्रतिक्रिया..