Neetu Kapoor: आलिया भट्ट के बाद सास नीतू कपूर ने खरीदा करोड़ों का आशियाना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
रिपोर्ट के अनुसार, नीतू ने मुंबई के बांद्रा स्थित कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक शानदार फोर बीएचके फ्लैट खरीदा है।
विस्तार
आलिया भट्ट और रणबीर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। दोनों बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अक्सर अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करने से लेकर कुछ खरीदने तक आलिया और रणबीर की चर्चा होनी आम बात है। लेकिन आज जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है वह आलिया और रणबीर की मां यानी नीतू कपूर हैं। दरअसल, आलिया के नए फ्लैट खरीदने की खबरों के बाद आज मीडिया में रिपोर्ट्स चल रही हैं कि नीतू कपूर ने भी एक फ्लैट खरीदा है।
कुछ समय पहले, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आलिया भट्ट ने बांद्रा में 37 करोड़ रुपये का एक नया फ्लैट खरीदा है। इन रिपोर्ट्स में यह भी गया था कि उन्होंने अपनी बहन शाहीन भट्ट को भी 7.68 करोड़ रुपये के दो फ्लैट गिफ्ट भी किए हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर की मां और आलिया की सास नीतू ने भी मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, नीतू ने मुंबई के बांद्रा स्थित कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक शानदार फोर बीएचके फ्लैट खरीदा है। अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 17.4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, नीतू कपूर ने 1.04 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी दी और 10 मई को फ्लैट में अपने नाम करा लिया था। घर 3387 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें तीन पार्किंग एरिया भी हैं।
Malav Rajda: जेनिफर के शारीरिक शोषण मामले में पूर्व डायरेक्टर ने किया खुलासा, असित मोदी के लिए खतरे की घंटी
नीतू कपूर ने पिछले साल 'जुग जुग जियो' के साथ फिल्मों में वापसी की थी। फिल्म में प्रशंसकों ने उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के बाद जिस तरह से वापसी की है वह बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा बना है।
Sharad Kelkar: 'आदिपुरुष' पर फिदा हुई प्रभास की 'आवाज', शरद केलकर ने शान में यूं पढ़े कसीदे