फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TMKOC former Director Malav Rajda on Jennifer mistry claims on asit modi being abusive and indiscipline

Malav Rajda: जेनिफर के शारीरिक शोषण मामले में पूर्व डायरेक्टर ने किया खुलासा, असित मोदी के लिए खतरे की घंटी

Thu, 18 May 2023 11:23 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 18 May 2023 11:23 AM IST
सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो इन दिनों लगातार विवादों में है। शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाती दिख रही हैं।

विज्ञापन
TMKOC former Director Malav Rajda on Jennifer mistry claims on asit modi being abusive and indiscipline
मालव राजदा, असित कुमार मोदी, जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे का चर्चित पारिवारिक शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर घर में पसंद किया जाता रहा है। लेकिन जब से रोशन कौर सोढ़ी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने इसे अलविदा कहा है तब से यह विवादों में घिरा हुआ है। वहीं, जेनिफर ने शो छोड़ते ही इसके निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया तो हर कोई चौंक गया। अब उस मामले में शो के पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

'14 सालों तक सेट पर काम किया, कभी कोई शिकायत नहीं मिली'
मालव राजदा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए जेनिफर के व्यवहार को लेकर कहा कि ‘मैंने उनके साथ 14 सालों तक सेट पर काम किया है। वह सेट पर सबसे ज्यादा खुशमिजाज लोगों में से हैं। उनका व्यवहार हर किसी के साथ काफी अच्छा है, फिर चाहे वो टेक्निकल टीम हो, डायरेक्शन टीम हो, डीओपी हो, हेयर-मेकअप हो या फिर उनके को-स्टार्स सभी के साथ सेट पर उनके संबंध अच्छे थे। उन्होंने कभी भी सेट पर मेरे सामने किसी के साथ कोई बदसलूकी या फिर गाली-गलौज नहीं की।'

विज्ञापन
विज्ञापन

TMKOC former Director Malav Rajda on Jennifer mistry claims on asit modi being abusive and indiscipline
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर के सेट पर देरी से आने दावों पर भी दी प्रतिक्रिया
जेनिफर के सेट पर लेट आने के दावों पर भी मालव जादव ने बात की। उन्होंने कहा कि जहां तक ये दावे किए जा रहे हैं कि वह सेट पर देर से आती थीं, तो मैं बता दूं कि पछले 14 सालों में मेरे सामने ऐसा कभी नहीं हुआ कि जेनिफर की वजह से मेरे शूट को नुकसान उठाना पड़ा हो। शो के कई अन्य कलाकार शूट पर देर से पहुंचते थे। हर कोई मुंबई के ट्रैफिक से वाकिफ हैं। दरअसल, असित मोदी ने कहा था कि जेनिफर सेट पर लेट आती थीं, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना1 पड़ा।

विज्ञापन

बता दें कि जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ ही निर्माता असित मोदी पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। शो के निर्माता असित मोदी को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'असित मोदी ने अतीत में कई बार मेरे साथ यौन संबंध बनाए हैं। शुरू में, मैंने काम खोने के डर से उनके सभी बयानों को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन अब बहुत हो गया है और मैं इसे अब और नहीं सहूंगी।

यह भी पढ़ें: 'मैं उस आदमी को ढूंढ रहा हूं जिसने फिरंगी देखी है', कपिल शर्मा ने उड़ाया अपनी ही फिल्म का मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed