{"_id":"a0b388a08dbaec543368e08e878a0d45","slug":"neetu-chandra-shocked-with-behaviour-of-ram-gopal-varma","type":"story","status":"publish","title_hn":" नीतू चंद्रा के साथ ये क्या कर बैठे राम गोपाल वर्मा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीतू चंद्रा के साथ ये क्या कर बैठे राम गोपाल वर्मा
मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गोपाल वर्मा कब क्या कर बैठें कोई नहीं जानता। इस बार उनका शिकार नीतू चंद्रा बनी हैं। नीतू चंद्रा के साथ वे कुछ अजीबो-गरीब काम कर बैठे हैं।
विज्ञापन
हुआ यह कि रामू ने मार्शल आर्ट्स के भगवान कहे जाने वाले ब्रूस ली पर फिल्म बनाने की ठानी है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये कि उनका ब्रूस ली कोई हीरो नहीं, हीरोइन होगी। अब यह तो सभी को पता है कि नीतू चंद्रा ताइक्वांडो एक्सपर्ट हैं। उनके पास ब्लैक बेल्ट है।
विज्ञापन
रामू ने पिछले दिनों नीतू को अपने ऑफिस में बुलवाया और बंद कमरे में उनसे फिल्म पर एक घंटे तक बातचीत की। रामू ने नीतू के सामने पूरी फिल्म का खाका खींच और समझाया कि अपनी हीरोइन से फिल्म में क्या क्या चाहते हैं। कैसे एक्शन सीन चाहते हैं। नीतू रामू की बात ध्यान से सुनती रहीं।
विज्ञापन
वे रामू के साथ रण में काम कर चुकी थीं। अतः उन्हें विश्वास था कि रामू के साथ आगे भी काम करने में कोई मुश्कलें नहीं आने वालीं। वे अपने सपनों में खोई हुई थीं। बात खत्म करने के बाद रामू ने अंतः में जो कहा, उससे नीतू के हाथों के तोड़ उड़ गए।
सूत्रों के अनुसार रामू ने फिल्म के कुछ फुटेज नीतू को दिखाए और साथ में एक लड़की की तस्वीर। रामू ने नीतू से कहा कि यह फिल्म की हीरोइन होगी और मैं चाहता हूं कि तुम इसे ताइक्वांडो के गुर सिखाओ।
यह सुनते ही नीतू बुरी तरह सकपका गईं। वह तो घंटे भर से यही उम्मीद लगाए हुए थीं कि रामू उन्हें फिल्म ऑफर करने जा रहे हैं। वह फिल्म में हीरोइन बनेंगी। लेकिन जो कुछ हुआ, उससे उन्हें तगड़ा झटका लगा। हालांकि उन्होंने अपने गुस्से पर काबू रखा और रामू को सलाह दी कि उनकी हीरोइन इस रोल के लिए फिट नहीं है।
उन्हें एक एक्सपर्ट और रफ-टफ लड़की चाहिए, जो वाकई लेडी ब्रूस ली की तरह लग सके। क्या रामू नीतू की सलाह पर अमल करेंगे? यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन अगली बार जब वह नीतू को ऑफिस में बुलाएंगे तो वह अपने सपने घर पर छोड़ कर ही जाएंगी।