फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neeraj Ghaywan Slams Zomato Ad Kachra From Lagaan says One Of The Most Dehumanised Depictions Of Dalits

Neeraj Ghaywan: 'लगान के कचरा को अमानवीय तरीके से दिखाया गया है', दलित विरोधी Ad पर भड़के नीरज घायवान

Fri, 09 Jun 2023 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Jun 2023 01:33 PM IST
सार

अब हाल ही में, कुछ दिनों पहले फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक ऐड लॉन्च किया था, जिसमें फिल्म लगान के किरदार कचरा पर आधारित था। इस ऐड के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी क्रम में निर्देशक नीरज घायवान का भी गुस्सा फूट पड़ा है।

विज्ञापन
Neeraj Ghaywan Slams Zomato Ad Kachra From Lagaan says One Of The Most Dehumanised Depictions Of Dalits
नीरज घायवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 डायरेक्टर नीरज घायवान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। नीरज ने दर्शकों को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। अब हाल ही में, कुछ दिनों पहले फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक ऐड लॉन्च किया था, जिसमें फिल्म लगान के किरदार कचरा पर आधारित था। इस ऐड के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी क्रम में निर्देशक नीरज घायवान का भी गुस्सा फूट पड़ा है।

विज्ञापन

फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने लगान के कचरा को लेकर साझा किया वीडियो
कुछ दिन पहले फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने हाल ही में, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' के एक किरदार कचरा पर आधारित एक ऐड बनाया था। इस ऐड का सोशल मीडिया पर काफी मुद्दा बना था। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड डिलीवरी ऐप ने तुरंत ही ऐड हटा लिया और भावनाएं आहत करने को लेकर माफी मांगी। वहीं डायरेक्टर नीरज घायवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। तो चलिए जानते हैं कि  नीरज घायवान ने क्या कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज घायवान ने लगाई क्लास
नीरज घायवान ने इस ऐड पर अपना विरोध जताते हुए ट्वीट किया, 'सिनेमा में अब तक जितने भी दलित किरदार दिखाए गए, 'लगान' का कचरा (किरदार) उनमें सबसे अमानवीय तरीके से दिखाया गया, जिसकी आवाज भी नहीं थी। जोमैटो ने उसी किरदार का इस्तेमाल करके एक घटिया जातिवादी ऐड बना दिया। आदमी का टेबल? सच में? यह बहुत ही असंवेदनशील है।' नीरज के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए और जोमैटो की क्लास लगाने लगे।

Vivek Agnihotri: 'ब्लडी डैडी' की फ्री स्ट्रीमिंग पर भड़के विवेक, कहा-  बॉलीवुड अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जोमैटो को रह रहे हैं ट्रोल
फिल्म लगान में कचरा का किरदार निभाने वाले आदित्य लाखिया को जोमैटो ने सच में कचरा बनाकर पेश किया है। इस वीडियो के एक सीन में आदित्य तौलिया बन जाते हैं तो कभी टेबल कभी पौधा और बाकी चीजें। कोई उनके किरदार से नाक पोंछ रहा है तो कोई हाथ। हालांकि, इस ऐड के जरिए जौमेटो ने दिखाने की कोशिश की है कि कैसे कचरे को रीसाइकिल करके किस तरह से हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर भी जोमैटो को खूब ताने सुनने को मिल रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed