फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta Share Video and slams people for taking her pics without permission said main public property hoon

Neena Gupta: बिना अनुमति के फोटो खींचने पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- मैं तो पब्लिक प्रॉपर्टी हूं...

Fri, 20 Jan 2023 02:21 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 02:21 PM IST
सार

बॉलीवुड की बेबाक और दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री मुंबई के नेहरू सेंटर में एक आर्ट फेस्टिवल को अटेंड करने पहुंची थी।

विज्ञापन
Neena Gupta Share Video and slams people for taking her pics without permission said main public property hoon
Neena Gupta - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने पंचायत, पंचायत 2 सीरीज के अलावा बधाई हो जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जिसके चलते वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें किसी व्यक्ति के जरिए उनकी फोटो खींची जा रही थी, जिसको लेकर अभिनेत्री खासी नाराज नजर आई हैं।

विज्ञापन

Neena Gupta Share Video and slams people for taking her pics without permission said main public property hoon
Neena Gupta - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा-मैं तो पब्लिक प्रॉपर्टी हूं
दरअसल, गुरुवार को दिग्गज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वह मुंबई के नेहरू सेंटर में एक आर्ट फेस्टिवल को अटेंड करने पहुंचीं थीं। इस वीडियो में अभिनेत्री ने सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई थी। साथ ही हाथों में एक बैग लिए हुए थीं। वह हमेशा की तरह अपने बिंदास अंदाज में नजर आ रही थीं। तभी वहां पर मौजूद एक शख्स उनकी फोटो लेने लगता है। जिसके बाद अभिनेत्री कहती हैं, कि बिना पूछे फोटो ले लेते हैं, मै तो पब्लिक प्रॉपर्टी हूं...कोई बात नहीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

विज्ञापन
विज्ञापन

Neena Gupta Share Video and slams people for taking her pics without permission said main public property hoon
Neena Gupta - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने की तारीफ
हालांकि, नीना ने इस पर बहुत शांति से रिएक्शन दिया है, लेकिन उनके इस अंदाज से साफ जाहिर हो गया कि बिना पूछे फोटो क्लिक करना उन्हें पसंद नहीं आया है। अभिनेत्री के इस रिएक्शन के बाद कई फैंस, यूजर्स भी कमेंट करते हुए नजर आए हैं। जिसमें से एक यूजर ने लिखा कि कलाकारों की भी अपनी निजी जिंदगी होती है। वहीं, कई यूजर्स उनके लुक की तारीफ करते हुए नजर आए हैं।  एक ने लिखा आप इस लुक में बहुत शानदार लग रही हैं। किसी ने उनके सनग्लासेस की तारीफ की, तो किसी ने उनके बालों की। 

यह भी पढ़ें- Mahesh Bhatt: मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने बताया अब कैसी है तबीयत

विज्ञापन

Neena Gupta Share Video and slams people for taking her pics without permission said main public property hoon
Neena Gupta - फोटो : social media

आपको बता दें कि अभिनेत्री कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ बधाई दो के बाद शुभ मंगल सावधान में भी काम किया था। उसके बाद वह गुड बाय और हाल ही में वह ऊंचाई फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें- Kubbra Sait: क्या कुब्रा सैत को झेलनी पड़ी सलमान खान की दबंगई? भूखे पेट करती रहीं इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed