नीना गुप्ता की फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की रेस में, इतिहास रचने की संभावना
भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना की पहली ही फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की फीचर फिल्म की सूची में जगह बनाई है। इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया है।
अपनी पहली ही फिल्म के ऑस्कर की रेस में शामिल होने पर विकास खन्ना ने खुशी जताई है। यह फिल्म वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवाओं की जिंदगी पर आधारित है।
विकास खन्ना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 2020 की सबसे अच्छी शुरुआत। जादू हो गया। दुनिया आपका शुक्रिया।
Being a MichelinStarChef, I was new to filmmaking. But 1 movie moved me so much and I wanted to understand the power of this medium to bring change#TheLastColor’s inspiration is @MasaanTheFilm
विज्ञापन विज्ञापन
Thank you @ghaywan @varungrover @RichaChadha @vickykaushal09 https://t.co/p654zUVxkg pic.twitter.com/8HPY5bdytD— Vikas Khanna (@TheVikasKhanna) January 1, 2020
नीना गुप्ता ने भी इस पर आश्चर्य जताया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट का हिस्सा बनने के लिए फिल्मों को लॉस एंजलिस के कमर्शियल मोशन पिक्चर थिएटर में 31 दिसंबर तक रिलीज करना होता है और उसे कम से कम 7 दिनों तक थियेटर पर चलना होता है।
द लास्ट कलर अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है लेकिन इसे पाम स्प्रिंग इंटरनेशनल फेस्टिवल में बीते साल दिखाया गया था। 2018 में इस फिल्म को डलास इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया था।
EXCLUSIVE: अमिताभ की एक और फिल्म की रिलीज अटकी, महाराष्ट्र के फुटबॉल कोच के जीवन की दिखाई थी सच्चाई