फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCB Demands custody of Showik Chakraborty summons Jaya Shah and Shruti Modi

एनसीबी ने शौविक की रिमांड को लेकर सेशन कोर्ट में दी अर्जी, जया शाह को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया

Mon, 21 Sep 2020 08:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 21 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
NCB Demands custody of Showik Chakraborty summons Jaya Shah and Shruti Modi
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Death Case) से जुड़े ड्रग्स के एक मामले में एनसीबी ने अपनी जांच के दौरान ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत को न्यायिक हिरासत में लिया था। अब एनसीबी ने दोनों की रिमांड की अनुमति मांगी है। मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने विशेष एनडीपीएस कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जया शाह और श्रुति मोदी को मंगलवार को पेश होने को कहा है। एनसीबी की टीम ने सुशांत की पूर्व टैलंट मैनेजर जया शाह से सोमवार को करीब चार घंटे पूछताछ की है।  टीम ने बीते बुधवार को जया शाह से पूछताछ की थी। 
विज्ञापन



एनसीबी ने अपनी जांच के दौरान ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत को न्यायिक हिरासत में लिया था। NCB ने दावा किया कि वह (Rhea Chakraborty) ड्रग सिंडिकेट की “एक्टिव मेंबर” थीं और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स हासिल करती थीं, जिसमें शौविक उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया पिछले कई दिनों से मुंबई की भायखला जेल में है। एनसीबी ने रिया को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था और नौ सितंबर को भायखला जेल भेज दिया था। रिया की जमानत अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है।



 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed