फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCB conducted a raid at residence of a TV actor in Lokhandwala drugs seized

ड्रग केस: एजाज खान से पूछताछ के बाद एनसीबी का टीवी एक्टर गौरव दीक्षित के घर छापा, जब्त की गई ड्रग्स

Sun, 04 Apr 2021 08:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Apr 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
NCB conducted a raid at residence of a TV actor in Lokhandwala drugs seized
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच के दौरान कई बड़े नाम सामने आए। इसके बाद से ही एनसीबी लगातार एक्शन में है। बीते दिनों टीवी एक्टर एजाज खान को गिरफ्तार किया गया। उनसे मिली जानकारी के बाद एक और टीवी एक्टर के घर (लोखंडवाला) पर एनसीबी ने छापा मारा। जहां से ड्रग्स बरामद हुआ है। इस टीवी एक्टर का नाम गौरव दीक्षित बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक टीवी एक्टर के साथ एक विदेशी नागरिकता वाली महिला भी रहती थी। हालांकि छापे से कुछ मिनट पहले दोनों रवाना हो चुके थे। 

विज्ञापन

NCB conducted a raid at residence of a TV actor in Lokhandwala drugs seized
एजाज खान - फोटो : एएनआई

वहीं पिछले बुधवार को अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया। एक दिन पहले ही उन्हें ड्रग्स केस में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। एनसीबी ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि एजाज ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा था- 'मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। मेरी पत्नी का गर्भपात हो गया था। तनाव से गुजरने के चलते वह इन दवाओं का इस्तेमाल करती रही हैं।'

क्या है पूरा मामला
ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था। जब एजाज खान राजस्थान से मुंबई लौटे, इसके बाद ही एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है। इसके साथ ही एनसीबी की टीम ने बीते मंगलवार को एजाज के अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापामारी भी की।


ड्रग्स सप्लायर शादाब को किया था गिरफ्तार
पिछले दिनों एनसीबी ने मुंबई के बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब को गिरफ्तार किया था। सिर्फ यही नहीं उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये की ड्रग्स भी बरामद की गई थी। शादाब बटाटा पर बॉलीवुड के सितारों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। बता दें कि फारूख पहले आलू बेचता था और उस दौरान वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों के संपर्क में आया और आज की तारीख में वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर है। अब उसके ड्रग्स का कारोबार उसके बेटों ने संभाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed