फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui shares Jogira Sara Ra Ra teaser fans excited for film

Nawazuddin Siddiqui: 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर जारी, जुगाड़ू जोगी बन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जीते दिल

Sun, 23 Apr 2023 12:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 23 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी अपकमिंग पारिवारिक कॉमेडी फिल्म 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर जारी कर दिया है। इसमें उनके जरिए निभाया गया किरदार जुगाड़ू जोगी फैंस को खूब गुदगुदा रहा है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui shares Jogira Sara Ra Ra teaser fans excited for film
जोगीरा सा रा रा रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आखिरी बार फिल्म 'हीरोपंती' में देखा गया था, जहां उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरीं। वहीं, अब नवाज को फैमिली कॉमेडी मूवी में देखा जाना है, जिसमें उनके अपोजिट नेहा शर्मा नजर आएंगी। इसी कड़ी में नवाजुद्दीन ने ईद के शुभ अवसर पर अपनी अपकमिंग मूवी 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर में जबरदस्त कॉमेडी है, जो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है। 

विज्ञापन

'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर जारी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आने वाली फिल्म 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर साझा कर फैंस को विजुअल ट्रीट दी। इस पारिवारिक कॉमेडी फिल्म का टीजर जारी करते हुए नवाजुद्दीन ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को ईद मुबारक। आपके लिए ट्विस्ट से भरी एक साफ-सुथरी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म पेश कर रहा हूं। जोखिम, और जुगाड़।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

विज्ञापन
विज्ञापन

जुगाड़ू जोगी की भूमिका में नजर आएंगे नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन ने आगे लिखा, 'हमारी आने वाली फिल्म 'जोगीरा सा रा रा रा' का आधिकारिक टीजर अभी आउट हो गया है।' मूवी में एक्टर जुगाड़ू जोगी प्रताप की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, नेहा शर्मा उनकी प्रेमिका डिंपल के किरदार में देखी जाएंगी। 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। नवाज के फैंस कमेंट कर फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 


Priyanka-Nick: 'सिटाडेल' के प्रमोशन के बाद घर लौटे प्रियंका-निक, बेटी मालती के साथ साझा की क्यूट तस्वीरें

'जोगीरा सा रा रा रा' की रिलीज डेट

एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'बॉलीवुड के दिग्गज वापस आ गए हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'नवाज भाई की लाजवाब एक्टिंग।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'बॉलीवुड में कुछ नया आ रहा है।' 'जोगीरा सा रा रा रा' फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन कुशान नंदी ने किया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट गालिब असद भोपाली ने लिखी है। मूवी में नेहा शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed