{"_id":"63885a1198e8aa75314dd4e0","slug":"nawazuddin-siddiqui-reaction-on-box-office-flop-of-his-films-says-picture-chale-na-chale-nawazuddin-chalega","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: 'पिक्चर चले न चले नवाजुद्दीन चलेगा', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अभिनेता ने दिया रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: 'पिक्चर चले न चले नवाजुद्दीन चलेगा', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अभिनेता ने दिया रिएक्शन
Thu, 01 Dec 2022 01:10 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 01 Dec 2022 01:10 PM IST
सार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'फोटोग्राफ', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'हीरोपंती 2' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म के फ्लॉप होने का सारा दोष एक्टर पर मढ़ दिया जाता है और डायरेक्टर से सवाल तक नहीं किया जाता।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी एक्टिंग से फैंस को प्रभावित करते रहते हैं। फैंस के दिल में उतर जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में बीते काफी समय से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता की फिल्म हड्डी से उनका एकदम अलग लुक सामने आया था। इसे फैंस ने खूब पसंद किया था। हालांकि नवाजुद्दीन की फिल्म फ्लॉप हो या नहीं उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों को बीते कुछ समय से वह प्यार नहीं मिला है, जो उनको पिछली फिल्मों को मिला। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'फोटोग्राफ', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'हीरोपंती 2' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। इसे लेकर उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म के फ्लॉप होने का सारा दोष एक्टर पर मढ़ दिया जाता है और डायरेक्टर से सवाल तक नहीं किया जाता। नवाजुद्दीन ने शाहरुख खान का उदाहरण देकर कहा शाहरुख खान को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं या बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Pathaan Poster: चार भाषाओं में रिलीज हुआ पठान का पोस्टर, दमदार लगे शाहरुख-दीपिका और जॉन
विज्ञापन
नवाजुद्दीन ने कहा मैं अपना काम ईमानदारी से करता हूं और मेहनत करने से पीछे नहीं हटता। नवाजुद्दीन ने आगे कहा, एक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पिटने की कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए डायरेक्टर पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता, सारा दोष एक्टर पर मढ़ दिया जाता है और कहा जाता है कि इस अभिनेता की फिल्म फ्लॉप हो गई। फिल्में फ्लॉप होने पर या तो कहानी में गड़बड़ होगी या फिर डायरेक्टर की गलती। इसीलिए मुझे अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी फिल्में चलें या न चलें मैं हमेशा चलूंगा।
इसे भी पढे़ं- The Kashmir Files: कश्मीर फाइल पर बयान देने वाले नादव लापिड ने मांगी माफी, बोले- मेरा उद्देश्य अपमान करना नहीं
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द फिल्म हड्डी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म टीकू वेड्स शेरू, 'जोगीरा सा रा रा' और 'नूरानी चेहरे' में भी नजर आने वाले हैं।