{"_id":"58baacaa4f1c1b214e832621","slug":"nawazuddin-has-no-ambition-to-do-small-roles-in-foreign-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड में छोटे रोल करना नवाजुद्दीन को नापसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉलीवुड में छोटे रोल करना नवाजुद्दीन को नापसंद
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Sat, 04 Mar 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : getty images
बजरंगी भाईजान में पाकिस्तानी रिपोर्टर के किरदार से चर्चा में आये नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हॉलीवुड में छोटे-मोटे रोल करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ विदेशी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए विदेशी फिल्में नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वह ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'Lion' के सीन पर नजर आये थे। इसमें वह कोलकाता के एक मकान में तनिष्ठा चटर्जी के साथ सनी पवार के लिए प्लॉटिंग करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन इस सीन में कुल 3 से 4 मिनट के लिए नजर आए। पहली हॉलीवुड फिल्म के हिसाब से इतनी छोटी शुरूआत करना अच्छी बात नहीं कही जा सकती। फिल्म में काम करने पर कहते हैं कि निर्देशक गार्थ डेविस ने पर्सनली फोन करके बात की थी और मैं उन्हें मना नहीं कर पाता। ये एक अच्छा तजुर्बा रहा।
विज्ञापन