फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Doctors day 2021 Actor Ayushman Khurrana says Doctors and medical team are real Superhero

नेशनल डॉक्टर्स डे पर बोले आयुष्मान खुराना, ‘डॉक्टर व पूरा मेडिकल समुदाय ही असली सुपरहीरो है!’

Thu, 01 Jul 2021 08:27 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 01 Jul 2021 08:27 AM IST
सार

  • नेशनल डॉक्टर्स डे पर बोले आयुष्मान डॉक्टरों और मेडिकल समुदाय को सम्मान की जरूरत
  • आयुष्मान ने की सबको जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने की अपील
  • ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘अनेक’ फिल्म में नजर आने वाले हैं आयुष्मान खुराना

विज्ञापन
National Doctors day 2021 Actor Ayushman Khurrana says Doctors and medical team are real Superhero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अपनी अगली फिल्मों ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘अनेक’ की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त अभिनेता आयुष्मान खुराना ने नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर देश के सभी डॉक्टरों व संपूर्ण मेडिकल समुदाय को सलाम किया। यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट और टाइम मैगजीन की दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शुमार रहे आयुष्मान खुराना कहते हैं कि देश में कोरोना संक्रमण काल से दो बार निकालने में और देशवासियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले हर स्वास्थ्यकर्मी का एहसान पूरे देश को मानना चाहिए।

विज्ञापन

National Doctors day 2021 Actor Ayushman Khurrana says Doctors and medical team are real Superhero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान कहते हैं, ‘‘देश के सारे डॉक्टर ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगा हर सहयोगी आज के समय में असली सुपरहीरो हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूँ, जिन्होंने देश को बचाने के लिए निरंतर खुद की जान को जोखिम में डाला है। इनका ख्याल रखने और इनके परिवार की हर जरूरत पूरी करने की शक्ति हमारे अंदर भी है। हम सब उनके साथ हैं। इन सुपरहीरो के भी परिवार हैं, उनके भी प्रियजन हैं जो उनके लिए फिक्रमंद हैं। यह हमारा दायित्व है कि हम उन्हें सुरक्षित रखें।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

National Doctors day 2021 Actor Ayushman Khurrana says Doctors and medical team are real Superhero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेशनल डॉक्टर्स डे का जिक्र चलने पर आयुष्मान कहते हैं, ‘‘हमें डॉक्टरों व संपूर्ण मेडिकल समुदाय का ख्याल रखकर उनका सम्मान करने की जरूरत है। ये सब पिछले साल से ही इस वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें भी जीवन में सावधानी बरतने व गैरजिम्मेदार व्यवहार न करने की जरूरत है ताकि इन लोगों के ऊपर ज्यादा दबाव न पड़े। कोविड-19 अभी देश से गया नहीं है। मेरी इस मौके पर यही अपील है कि हम सब सावधान व सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें और मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। सबसे जरूरी बात देश की सेवा के लिए ये है कि हम सब जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। इससे लोगों की जिंदगी बचेगी और हमारा देश फिर से गतिशील बन सकेगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed