National Awards: नेशनल अवार्ड के लिए जाएगी भोजपुरी फिल्म 'रोटी', इंडस्ट्री को नहीं मिला अब तक कोई अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी फिल्मों की वजह से दुनियाभर में नई पहचान बना रही है। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण हो रहा है। आलम ये है कि भोजपुरी फिल्मों का बजट बॉलीवुड फिल्मों को भी मात देखा दिख रहा है। विदेशो में शूटिंग से लेकर एक्टर्स की लाइफ स्टाइल किसी स्टार से कम नहीं है। लेकिन इन सब के बावजूद भोजपुरी सिनेमा अब तक नेशनल अवॉर्ड से दूर ही है। लेकिन पहली बार निर्माता-निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा की फिल्म 'रोटी को नेशनल अवार्ड के लिए भेजा जा रहा है। इस फिल्म में कुणाल तिवारी और काजल यादव मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म 70 के दशक की कहानी पर आधारित है। फिल्म को नेशनल अवार्ड के लिए भेजे जाने पर निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा ने कहा कि 'यह भोजपुरी भाषी लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व का पल है। हमने भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों का ग्राफ तो बढ़ा लिया है, लेकिन बिना नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड के कुछ अधूरापन सा लगता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि 'इस तरह के अवॉर्ड अच्छी फिल्में करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी वजह से हमने रोटी फिल्म को क्लास लिनेमा के रुप में तैयार किया। उम्मीद है कि इस भोजपुरी फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जरुर मिलेगा।'
इस फिल्म में कुणाल तिवारी, काजल यादव, प्रकाश जैस, सोनालिका प्रसाद और अमित शुक्ला मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के लेखक ओम प्रकाश यादव और गीत-संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है।