बेटी के अंग प्रदर्शन पर गोविंदा को दिक्कत नहीं
फ़िल्म अभिनेता गोविंदा इन दिनों बेहद ख़ुश हैं क्योंकि उनकी दो फ़िल्में लगातार रिलीज़ हो रही हैं। पहली "किल दिल" और दूसरी "हैप्पी एंडिंग"। लेकिन उनकी ख़ुशी की एक वजह और भी है और वो है उनके बच्चे।
गोविंदा के बेटे एक्टिंग सीख रहे हैं और बेटी नर्मदा ने तो पहली फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। गोविंदा से जब पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी नर्मदा को लेकर पज़ेसिव हैं?
बोल्ड रोल पर दिक्कत नहीं
इस पर गोविंदा कहते हैं, "मैं पज़ेसिव नहीं हूँ, क्योंकि लड़कियां बहुत दिमाग़ वाली होती हैं। इसलिए पज़ेसिव रहकर उनकी रचनात्मकता पर रोक नहीं लगानी चाहिए।"
वे कहते हैं, "एक पिता के तौर पर मैं अपनी बेटी पर कोई रोक नहीं लगाना चाहता। अगर वो बोल्ड अवतार में भी आएंगी तो भी मुझे कोई आपत्ति नहीं। अब देखना यह है कि गोविंदा की बेटी नर्मदा पिता की इस बात को किस तरह से लेती है।
