Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namit Malhotra compares Lord Hanuman to Iron Man tells why Sunny Deol is perfect to play this role

रामायण: निर्माता ने हनुमान को क्यों कहा भारतीय आयरन मैन? बताया किरदार के लिए सनी देओल को ही क्यों चुना गया

Mon, 23 Nov 2026 11:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

  • फिल्म की रिलीज से पहले हनुमान को लेकर बज बना है, जिसके बारे में निर्माता ने बात की है।
  • नमित मल्होत्रा के मुताबिक कहानी का अगला हिस्सा एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचने वाला है।
  • हनुमान 2028 में अपकमिंग सीक्वल में नजर आएंगे। हालांकि उनकी 'रामायण' में भी झलक दिखी है।

विज्ञापन
Namit Malhotra compares Lord Hanuman to Iron Man tells why Sunny Deol is perfect to play this role
नमित मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी की 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हुई। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान की झलक देखने को मिली, जिनका किरदार सनी देओल ने निभाया है। अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान की तुलना 'आयरन मैन' से की है। उन्होंने बताया है कि इस रोल के लिए सनी देओल को क्यों चुना गया।
विज्ञापन
Trending Videos

हनुमान पर क्या बोले निर्माता?
गोल्ड डर्बी के साथ बातचीत में नमित मल्होत्रा ने कहा कि हनुमान, 'आयरन मैन' के भारतीय संस्करण हैं। रामायण के सबसे चहेते किरदारों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा, 'उन्हें हमारे 'आयरन मैन' के रूप में देखें, क्योंकि वे फैंस के बहुत पसंदीदा हैं। अगली फिल्म का स्तर और भी ऊंचा होगा क्योंकि इसमें हनुमान हैं। यह एक रोमांचक सफर होने वाला है। इसे हिस्से को बचाकर रखना अच्छा रहा क्योंकि इससे दर्शकों के मन में यह सस्पेंस बना रहा कि अब राम क्या करेंगे। अब आप देखेंगे कि आगे की कमान कौन संभालता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Namit Malhotra compares Lord Hanuman to Iron Man tells why Sunny Deol is perfect to play this role
सनी देओल ने की रामायण की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सनी देओल की क्यों हुई कास्टिंग?
फिल्म के निर्माता ने बताया कि हनुमान के रोल के लिए सनी देओल को इसलिए चुना गया क्योंकि इस किरदार में मासूमियत और लोगों का दिल जीतने वाले स्वभाव के साथ-साथ, गुस्सा आने पर खौफ पैदा करने की क्षमता भी होनी चाहिए थी। उन्हें लगा कि सनी देओल इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकते हैं। इसकी वजह यह है कि सनी की देश में कुछ ऐसी ही छवि है।
विज्ञापन

क्यों खास हैं सनी देओल?
नमित ने आगे कहा, 'सनी ने कुछ ऐसी फिल्में की हैं जिनमें वे एक प्यारे और मासूम इंसान से बदलकर पहाड़ों को हिला देने वाले योद्धा बन जाते हैं। उन्होंने कभी किसी सुपरहीरो का रोल नहीं किया, फिर भी उन्हें भारत के सुपरहीरो में से एक माना जाता है। कहानी का अगला हिस्सा एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचने वाला है इसलिए राम के साथ हनुमान का होना बहुत शानदार रहेगा। एक तरह से देखा जाए तो रामायण की महागाथा असल में यहीं से शुरू होती है।'

Namit Malhotra compares Lord Hanuman to Iron Man tells why Sunny Deol is perfect to play this role
हनुमान - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में कब हुई हनुमान की एंट्री?
  • 'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में एक दमदार संगीत के साथ हनुमान की एंट्री होती है। 
  • हालांकि उनका चेहरा नहीं दिखता लेकिन एक वाइड शॉट में वह अपनी गदा के साथ उड़ते हुए और 'जय श्री राम' का जाप करते हुए नजर आते हैं। 
  • बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ की आवाज में 'हनुमान चालीसा' सुनाई देता है।
  • हनुमान 2028 में अपकमिंग सीक्वल में नजर आएंगे। इसमें वह सीता की खोज और रावण के खिलाफ युद्ध में एक अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed