फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naga Chaitanya Reaction If Ex Wife Samantha Ruth Prabhu Meets Him After Divorce know details

Naga Chaitanya: तलाक के बाद सामंथा से मुलाकात का क्या होगा नागा का अंदाज? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Fri, 05 May 2023 04:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 May 2023 04:35 PM IST
सार

बता दें कि नागा-सामंथा वर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। करीब चार साल शादीशुदा जिंदगी में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

विज्ञापन
Naga Chaitanya Reaction If Ex Wife Samantha Ruth Prabhu Meets Him After Divorce know details
नागा चैतन्य-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अब रिश्ते में नहीं हैं। वर्ष 2021 में दोनों का तलाक हो गया। मगर, तलाक के बाद भी आए दिन दोनों को एक-दूसरे से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ नागा चैतन्य के साथ भी हुआ। एक बार एक बातचीत में नागा से सामंथा को लेकर सवाल किया गया कि तलाक के बाद अगर वह सामंथा से मिलते हैं तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी? इसका एक्टर ने काफी अच्छा जवाब दिया।

विज्ञापन


नागा ने दिया यह जवाब
बेशक सामंथा और नागा का तलाक हो गया है, लेकिन दोनों आज भी एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य से एक सवाल पूछा गया था कि अगर रिश्ता टूटने के बाद उनकी मुलाकात सामंथा से होती है तो उनका क्या रिएक्शन होगा? इस पर नागा चैतन्य ने कहा था, 'मैं हाय कहूंगा और उन्हें गले लगाऊंगा।' बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अक्तूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

Sudhir Mishra: करण जौहर के साथ काम नहीं करेंगे सुधीर मिश्रा? खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एक्ट्रेस से जुड़ रहा नाम
बता दें कि नागा-सामंथा वर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। करीब चार साल शादीशुदा जिंदगी में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। नागा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों ऐसी अफवाहें हैं कि वह‘पोन्नियिन सेल्वन’ एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। 
Bollywood Celebs: शिवभक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, शरीर पर बनवा रखे हैं महादेव के टैटू

जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं दोनों
नागा ने सामंथा से अलगाव पर अपनी चुप्पी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि हम दोनों जो भी कहना चाहते थे, 'हम दोनों ने उसके बारे में एक बयान जारी किया था। वैसे भी मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के साथ यही किया है, जो चीजें मुझे लगता है कि शेयर करना और बाहर रखना जरूरी है तो मैं उनके बारे में मीडिया को जानकारी देता हूं फिर चाहे वह अच्छी हों या बुरी। मैं बाहर आता हूं, एक बयान के जरिए लोगों को इसके बारे में बताता हूं और बस इतना ही। हमारे मामले में सामंथा आगे बढ़ चुकी हैं और मैं भी आगे बढ़ चुका हूं और मुझे इस बारे में इससे ज्यादा दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है।'
Bollywood: इन एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में गंवाई अपनी जान, कुछ की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed