{"_id":"5f5362fe8ebc3e338f033a39","slug":"mutha-ashok-jain-ncb-statement-about-showik-chakraborty-rhea-chakraborty-samuel-miranda-on-sushant-singh-rajput-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'सुशांत केस में ठोक बजाकर ही आगे बढ़ रहे हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एनसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'सुशांत केस में ठोक बजाकर ही आगे बढ़ रहे हैं'
Sat, 05 Sep 2020 03:40 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 05 Sep 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
मुथा अशोक जैन, एनसीबी
- फोटो : ANI
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच में जुटी हैं। इस केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा को नौ सितंबर तक के लिए रिमांड में रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही कैजान को 14 दिन की कस्टडी में भेजा गया। इस आदेश के बाद एनसीबी ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस की और कुछ सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
एनसीबी की ओर से मुथा अशोक जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि बहुत सारी जानकारी हमारे पास है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पास और जानकारी आएगी। हम प्रयास जारी रखेंगे। जैन ने आगे कहा कि एनसीबी इस केस में इंटरस्टेट और इंटरनेशनल कनेक्शन्स पर भी ध्यान देगी। वहीं रिया चक्रवर्ती के सवाल पर जैन ने कहा, 'हम उन्हें (रिया चक्रवर्ती) और शायद कुछ और भी लोगों को जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे क्योंकि हमें भी स्पष्टता चाहिए कि किसने क्या किया।' केस के बारे में जोर देते हुए जैन ने कहा कि हम पूरी सतर्कता के साथ हर मुद्दे और जानकारी को ठोक बजाकर ही आगे बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को आज शाम को समन भेजा जा सकता है और जल्दी ही उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
We will be asking her (actor Rhea Chakraborty) to join the investigation, and maybe to some other people as well: Mutha Ashok Jain, Deputy DG, South-Western Region, NCB in Mumbai https://t.co/iXO16p360n
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 5, 2020
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक द्रव्य मामले की जांच के सिलसिले में एक अदालत ने शनिवार को शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया।शौविक मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई हैं जबकि मिरांडा अभिनेता सुशांत के हाउस मैनेजर थे। उन्हें 10 घंटे चली पूछताछ के बाद नशीले पदार्थों की रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया था ।