फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   musician karan josef friends and father shocking statement in death mystery

म्यूजिशियन करण जोसेफ की मौत को लेकर सामने आया नया खुलासा

Tue, 12 Sep 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 12 Sep 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
musician karan josef friends and father shocking statement in death mystery
करण जोसेफ
बंगलुरु के रहने वाले चर्चित म्यूजिशियन करण जोसेफ ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था। 29 साल के जोसेफ ने अपने दोस्ते के फ्लैट जो कि 12वीं मंजिल पर मौजूद है, वहां से कूदकर खुद को खत्म किया कर लिया था। अब इस मामले में कई खुलासे सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि करण के एक दोस्त ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि करण ने आत्महत्या करने से पहले अपने कई दोस्तों को मैसेज किए थे। उन्होंने लिखा था कि वह मुसीबत में हैं। कोई उन्हें मार रहा है। उन्हें मदद की जरूरत है। 
विज्ञापन


हालांकि, करण के मैसेजेस में ये कहीं साफ नहीं हो पाया था कि उन्हें कौन मार रहा है और वह किस परेशानी में है। जिन दोस्तों के साथ वह पार्टी कर रहा था, उन्होंने पुलिस को बताया है कि करण उनके साथ काउच पर बैठकर बातें कर रहा था, वो सभी टीवी देख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन को छोटी ड्रेस पहनना पड़ा महंगा, फोटोग्राफर्स को नहीं दिया पोज


इसके बाद करण उनके साथ ही एक पार्टी में बाहर जाने वाला था लेकिन इसी बीच करण बालकनी में जाकर बैठ गया। करण के दोस्तों के मुताबिक उन्होंने उससे कहा भी कि वो उनके साथ ही बैठे, लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी। 

इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उनका बेटा अपने दोस्त ऋषि के साथ उसके बांद्रा स्थित फ्लैट में रह रहा था। करण के पिता की मानें, तो वह एकदम फिट था और उसका कोई भी ट्रीटमेंट नहीं चल रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed