{"_id":"176bd27c-7764-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"murder-3-is-not-anti-love-says-mahesh-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मर्डर 3' प्रेम विरोधी फिल्म नहीं: महेश भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्डर 3' प्रेम विरोधी फिल्म नहीं: महेश भट्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि 'मर्डर 3' प्रेम को लेकर बने हुए कई भ्रम तोड़ेगी। यह ऐसे भ्रम हैं जिन्हें हम लंबे समय से पालते आ रहे हैं। हालांकि कि उन्होंने कहा कि यह प्रेम विरोधी फिल्म नहीं है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर 3' को लिखने वाले महेश भट्ट का कहना है कि उन्होंने फिल्म में प्रेम के उस पहलू को दर्शाया है जो समाज में ज्यादातर नजर आ रहा है। यह एक प्रैक्टिकल पहलू है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि 'मर्डर 3' देखने के बाद प्रेम के बारे में लोगों के कई भ्रम टूटेंगे लेकिन यह फिल्म प्रेम के खिलाफत नहीं करती। यह एक ऐसी ईमानदार फिल्म है जो जिंदगी बेहतर तरीके से जीने के लिए आप में ऊर्जा का संचार करेगी।
विज्ञापन
भट्ट ने इस फिल्म में नायक की भूमिका निभाने वाले रणदीप हुड्डा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणदीप बेहद दो टूक और सहज अभिनेता हैं। वह फिल्म को समग्रता में देखते हैं क्योंकि वह नाटक की दुनिया से आए हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा आदमी ही यह फिल्म कर सकता था क्योंकि इसकी कहानी महिलाओं के नजरिये से बुनी गई है और पुरुष अमूमन हीरोइन प्रधान फिल्म करने से कतराते हैं।
विज्ञापन