{"_id":"597c392f4f1c1b63648b4b9f","slug":"munna-michael-actor-tiger-sgroff-says-he-will-never-plays-negative-role-on-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे रोल कभी नहीं करेंगे टाइगर श्रॉफ, जान लें फैंस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे रोल कभी नहीं करेंगे टाइगर श्रॉफ, जान लें फैंस
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
जहां बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे कई नेगेटिव रोल कर तारीफ पा चुके हैं वहीं नए-नवेले टाइगर श्रॉफ ने इन रोल्स को साफ इंकार कर दिया है। टाइगर ने वैसे तो अभी तक कोई नेगेटिव किरदार बड़े पर्दे पर नहीं निभाया है और अब दर्शक आगे भी उन्हें ऐसे रोल में नहीं देख पाएंगे।
टाइगर का मानना है कि कई युवा और बच्चे उनके फैंस हैं, इसलिए ऐसे रोल कर वो गलत उदाहरण नहीं पेश करना चाहते। बतौर टाइगर, 'मुझे उन बच्चों का भी ध्यान रखना है जो मेरी फिल्में देखने आते हैं। वो हमसे सीखते हैं। ये काफी जरूरी है कि हम उनके लिए सही उदाहरण पेश करें।' टाइगर ने कहा है कि वो सिर्फ पॉजिटिव रोल करना पसंद करेंगे।
टाइगर से पहले अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और सलमान खान भी नेगेटिव रोल्स करने से मना कर चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो टाइगर की हाल ही में 'मुन्ना माइकल' रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह था लेकिन टाइगर का डांस ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आया। वो जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की 'रैंबो' और शब्बीर खान की 'बाघी 2' में दिखाई देंगे।