फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   munawar faruqui and girlfriend nazila they step out for movie date users says anjali crying in corner

Social Media: गर्लफ्रेंड नजीला संग मूवी डेट पर गए मुनव्वर फारूकी, यूजर्स बोले-'अंजलि अरोड़ा कोने में रो रही होगी'

Fri, 13 May 2022 09:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 13 May 2022 09:36 PM IST
सार

लॉकअप जीतने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया, जिसके बाद यूजर्स अंजलि अरोड़ा का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
munawar faruqui and girlfriend nazila they step out for movie date users says anjali crying in corner
मुनव्वर फारुकी,नजीला, अंजलि अरोड़ा - फोटो : social media

विस्तार

लॉकअप जीतने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने कहा है कि वह कुछ महीनों से नजीला को डेट कर रहे हैं और उन्हें अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड नजिला संग स्पॉट किया जाता है। उनकी रोमांटिक अंदाज में कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया, दरअसल दोनों मूवी डेट के लिए गए थे। दिलचस्प बात यह रही की इस दौरान दोनों ने ही मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। कई यूजर्स अंजलि अरोड़ा का मजाक भी बना रहे हैं। 

विज्ञापन

मैचिंग में नजर आया कपल
पैपराजी अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड नजीला बाइक पर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। मुनव्वर ने ब्लैक टी शर्ट और लाइट ब्लू जींस पहनी हुई थी, वहीं नजीला ने भी ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक ब्लेजर को ब्लू जींस के साथ टीमअप किया था। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है और यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। खासतौर पर लोग नजीला की तारीफ भी करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने बनाया अंजलि का मजाक
मुनव्वर और नजीला को साथ देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, माशाअल्लाह खूबसूरत जोड़ी...इसी तरह से दूसरे यूजर ने नजीला की तारीफ करते हुए लिखा, उसकी आंखें कितनी प्यारी हैं। कुछ यूजर्स लॉकअप प्रतिभागी अंजलि अरोड़ा के बारे में भी कमेंट करते दिखे। एक ने लिखा अंजली कोने में रो रही है और हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की। बता दें कि लॉकअप में अंजलि और मुनव्वर को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था और दोनों की जोड़ी को शो में खूब पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें मुनांजलि नाम भी दे दिया था। यहां आपको बता दें कि मुनव्वर पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। हालांकि वह पत्नी से अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed