फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police filed a case against Cine Dancers Association president and seven officers accused of cheating

CDA: सिने डांसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सात अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Sun, 30 Apr 2023 09:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 30 Apr 2023 09:12 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने सीने डांसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सात अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने कुछ सदस्यों से अवैध रूप से एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है।

विज्ञापन
Mumbai Police filed a case against Cine Dancers Association president and seven officers accused of cheating
सीने डांसर्स एसोसिएशन - फोटो : Social media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने सीने डांसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सात अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दरअसल, यह पूरा मामला एक करोड़ से भी अधिक रुपये की अवैध तरीके से वसूली का है। एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ इस मामले में कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

आठ लोगों पर केस दर्ज

इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सीने डांसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सात अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने कुछ सदस्यों से अवैध रूप से एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। इस कथित धोखाधड़ी के लिए सीडीए अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और पांच अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Salman Khan: 'दुबई सुरक्षित...भारत में समस्या है', जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

बता दें कि डांसर एसोसिएशन के साथ जुड़े रजिस्टर्ड डांसर को बॉलीवुड फिल्मों, धारावाहिकों और लाइव इवेंट में गाने के लिए बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम पर रखा जाता है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने सीडीए की सदस्यता दिलाने के नाम पर एक करोड़ से डेढ़ करोड़ की राशि वसूल की, जबकि उनके पास अदालत की ओर से पैसे वसूल करने की अनुमति नहीं थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीडीए अध्यक्ष और अन्य ने फर्जी चालान तैयार किए, लेकिन कभी खर्च का हिसाब नहीं दिया।

Akshya Kumar: दुबई में बन रहे हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे अक्षय कुमार, निर्माण में अभिनेता ने रखी ईंट

विज्ञापन

मामले में क्या बोली पुलिस

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी सदस्यता देने, चंदा देने, सदस्यता नहीं लेने आदि के नाम पर पैसे वसूलते थे। वहीं, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने सीडीए की सदस्यता के लिए 50 हजार रुपये का भुगतान किया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की जांच चल रही है।

Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed