{"_id":"5f29ad308ebc3e620434afe9","slug":"mumbai-police-called-singer-badshah-to-record-his-statement-in-fake-social-media-followers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स मामले में रैपर बादशाह से होगी पूछताछ, मुंबई पुलिस ने भेजा समन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स मामले में रैपर बादशाह से होगी पूछताछ, मुंबई पुलिस ने भेजा समन
Wed, 05 Aug 2020 12:20 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई पुलिस ने रैपर बादशाह को फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। पुलिस ने बादशाह को अपराध शाखा में उपस्थित होने के लिए कहा है। मुंबई पुलिस ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें क्यों बुलाया गया है हालांकि कहा यही जा रहा है कि बादशाह से फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स मामले को लेकर पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में 20 से अधिक सेलिब्रिटीज के बयान दर्ज कर चुकी है और यह सिलसिला जारी है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की उन शीर्ष हस्तियों में शामिल था, जिनसे मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने की संभावना थी। हालांकि अभी तक इनमें से किसी से भी पूछताछ नहीं की गई है। इस मामले में करीब 100 सेलिब्रिटीज पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
बता दें सिंगर भूमि त्रिवेदी ने फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर मुंबई पुलिस में मामला दर्ज कराया था। भूमि का कहना था कि कुछ लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फैन फॉलोइंग बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि कई खिलाड़ियों, बिजनसमैन और बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पैसा दिया था। अब फर्जी फॉलोअर्स मामले में पुलिस अपना शिकंजा लगातार कसती जा रही है।
विज्ञापन