'धुरंधर' को साइन करने में हिचकिचा रहे थे अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा
Mukesh Chhabra On Dhurandhar Casting: फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर रही। इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसकी कास्टिंग का काम मुकेश छाबड़ा ने किया है। हाल ही में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद दूसरा पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में कास्टिंग की जिम्मेदारी मुकेश छाबड़ा ने संभाली। फिल्म का हर किरदार दर्शकों के मन में रच-बस गया है। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना को रहमान डकैत के रोल में खूब पसंद किया गया और इस किरदार ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। मगर, हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म को साइन करने को लेकर अक्षय खन्ना शुरुआत में हिचकिचा रहे थे।
माधवन को छोड़कर सब हिचकिचा रहे थे
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं, बल्कि अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी सुनिश्चित नहीं थे। हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर शुरुआत में अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल तीनों ही सुनिश्चित नहीं थे। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि तीनों एक्टर शुरू में 'धुरंधर' साइन करने में हिचकिचा रहे थे। उन्होंने माना कि आर. माधवन को छोड़कर, बाकी अभिनेता इस फिल्म से जुड़ने को लेकर अनिश्चित थे।
मुकेश छाबड़ा बोले- 'हमने सोचा नहीं था'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए अपनी कास्टिंग के तरीके पर बात करते हुए छाबड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'शुरू में तो अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर पक्के नहीं थे। सिर्फ आर. माधवन ने हां कहा था। बाकियों को राजी करने में समय लगा। आदित्य और मैं बहुत से लोगों के बारे में सोच रहे थे। सच कहूं तो, पहले हमने कभी नहीं सोचा था कि हम इतने बड़े सितारों को कास्ट करेंगे'।
बोले- 'आदित्य धर को मैंने बड़ा सोचने को प्रेरित किया'
मुकेश छाबड़ा ने कहा कि 'धुरंधर' पर काम करते समय शुरू में 'अलग तरह के एक्टर्स' पर विचार किया गया था। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे दिमाग में बहुत अलग तरह के एक्टर्स थे। फिर मैंने उन्हें (आदित्य धर) और बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया। जब आप कोई फिल्म शुरू करते हैं, तो आप सोचते हैं कि इतने सारे बड़े एक्टर्स कैसे जुड़ेंगे? शुरू में ऐसा कुछ भी नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे, जैसे-जैसे हमने चर्चा की, चीजें अपने आप ठीक होती गईं'।
माधवन और अर्जुन ने 12 दिन की शूटिंग
बड़े एक्टर्स के रोल चुनने में हिचकिचाहट के बारे में मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'माधवन और अर्जुन रामपाल फिल्म के सेट पर सिर्फ 12 दिनों के लिए थे। ज्यादातर एक्टर्स आमतौर पर इस बात की चिंता करते हैं कि उन्हें स्क्रीन पर कितना समय मिलेगा? हमने कहा कि यहां असर ही सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर आप माधवन के रोल को देखें, तो सिर्फ 12 से 14 दिनों के काम के बावजूद, उस रोल का असर बहुत बड़ा है'।