{"_id":"61fa8d22eb8fdb4d7141a156","slug":"ms-dhoni-revealed-the-first-look-of-his-graphic-novel-titled-atharva","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atharva: एमएस धोनी ने जारी किया अपने पहले ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व' का फर्स्ट लुक, दिखा सुपरहीरो वाला अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Atharva: एमएस धोनी ने जारी किया अपने पहले ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व' का फर्स्ट लुक, दिखा सुपरहीरो वाला अवतार
Wed, 02 Feb 2022 07:34 PM IST
शशि सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:34 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी कर दिया है।
विज्ञापन
MS Dhoni his graphic novel Atharva
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बुधवार को अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी कर दिया है। धोनी ने फेसबुक के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। उन्होंने एक मोशन क्लिप शेयर की है, जिसमें धोनी सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका ये अवतार खूब पसंद आ रहा है और फैंस अपने फेवरेट माही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
धोनी ने जो फर्स्ट लुक की क्लिप शेयर की है, उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इस क्लिप में धोनी का एनिमेटेड चरित्र एक दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ता हुआ नजर आ रहा है। धोनी का ये ग्राफिक उपन्यास लेखक रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित है। जाहिर तौर पर प्रशंसक धोनी के इस नए अवतार को देखकर काफी खुश होंगे और अब उन्हें इस ग्राफिक उपन्यास की रिलीज का बेसब्री से इंतजार होगा।
विज्ञापन
एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने नए ग्राफिक्स उपन्यास में अथर्व (Atharva) के रूप में नजर आने वाले है, धोनी ने खुद अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए घोषणा की है कि वह ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व द ओरिजिन’ में दिखाई देंगे। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी नए रास्ते तलाशते दिख रहे हैं और अथर्व उनमें से एक हैं।
विज्ञापन