मृणाल ठाकुर ने पूरी की फिल्म ‘डकैत’ की शूटिंग, मेकर्स ने साझा की खास पोस्ट; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
Mrunal Thakur Wraps For Dacoit: ‘डकैत’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है। अब अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जानिए फिल्म से जुड़ी और अपडेट…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृणाल ठाकुर इस वक्त व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। मृणाल बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में सक्रिय हैं। अब अभिनेत्री जल्द ही आदिवि शेष के साथ फिल्म ‘डकैत’ में नजर आएंगी। टीजर जारी होने के बाद से फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। अब अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी मेकर्स की ओर से दी गई है।
प्रोडक्शन टीम ने दी जानकारी
फिल्म की प्रोडक्शन टीम की ओर से मृणाल ठाकुर के शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी गई। इसको लेकर मेकर्स की ओर से एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में मृणाल की आदिवि शेष और फिल्म की बाकी टीम के साथ तस्वीरें साझा की गईं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, ‘मृणाल ठाकुर ने अपनी आगामी ड्रामा फिल्म डकैत की शूटिंग पूरी कर ली गई है। बेहद रोमांचक शेड्यूल के बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। डकैत के 19 मार्च 2026 को हिंदी और तेलुगु में भव्य वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए पूरी तैयारी चल रही है।’
IT'S A WRAP For @mrunal0801 as she finishes her shoot for the high octane drama #Dacoit with an exhilarating schedule ❤🔥
विज्ञापन विज्ञापन
Gearing up for a GRAND RELEASE WORLDWIDE ON MARCH 19th, 2026 in Hindi & Telugu ❤🔥
▶️ https://t.co/tvLzVGJCVa#UgadiWithDACOIT#GudiPadwaWithDACOIT… pic.twitter.com/tV5DALexgo — Annapurna Studios (@AnnapurnaStdios) January 21, 2026
टीजर जारी होने के बाद फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह
इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। टीजर के बाद फिल्म की कहानी को लेकर फैंस और भी उत्सुक हो गए हैं। खासकर अनुराग कश्यप के किरदार को लेकर। अनुराग फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च से पहले ही इवेंट छोड़कर चले गए नाना पाटेकर, निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बताई वजह
अनुराग कश्यप बनेंगे विलेन
आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और कामाक्षी भास्करला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुप्रिया यारलागड्डा और सुनील नारंग द्वारा निर्मित इस फिल्म में भीम्स सेसिरोलियो ने संगीत दिया है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है।