फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur Reveals She Was Disappointed When Her Scenes Were Cut In Son of Sardaar 2 Says Trust Was Shaken

‘सन ऑफ सरदार 2’ में अपने सीन कट जाने से निराश हैं मृणाल ठाकुर, बोलीं- नहीं पता था कौन करेगा पति का किरदार?

Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
सार

Mrunal Thakur: हालिया रिलीज ‘डकैत’ के लिए तारीफें बटोरने वाली मृणाल ठाकुर ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म से उनके सीन कट गए थे। जानिए क्यों उन्होंने कही भरोसा डगमगाने की बात…

विज्ञापन
Mrunal Thakur Reveals She Was Disappointed When Her Scenes Were Cut In Son of Sardaar 2 Says Trust Was Shaken
सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डकैत’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की जा रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी ही है। इस बीच हाल ही में मृणाल ने पिछले साल आई अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म से उनके सीन काट दिए गए, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पता भी नहीं था कि फिल्म में उनके पति का किरदार एक बहुत वरिष्ठ अभिनेता निभा रहे हैं।

विज्ञापन

चंकी पांडे ने निभाया था मृणाल के पति का किरदार
प्रेमा से बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं था कि एक बहुत वरिष्ठ अभिनेता मेरे पति का किरदार निभाएंगे। क्योंकि इससे मेरा पूरा नजरिया बदल गया। फिल्म से मेरी ऐसी उम्मीदें नहीं थीं। इसलिए मैं इसमें असफल रही। क्योंकि मेरा थोड़ा सा भरोसा डगमगा गया था। लेकिन आपको पता है, मुझे कोई पछतावा नहीं है। जाहिर है कि 'सन ऑफ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर ने राबिया अख्तर का किरदार निभाया था। उनके पति का किरदार फिल्म में चंकी पांडे ने अदा किया था।

विज्ञापन

Mrunal Thakur Reveals She Was Disappointed When Her Scenes Were Cut In Son of Sardaar 2 Says Trust Was Shaken
सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से कटे मृणाल ठाकुर के अहम सीन
मृणाल ठाकुर ने फिल्म में अपने सीन काटे जाने को लेकर भी निराशा जताई। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनकी सौतेली बेटी सबा का किरदार निभाने वाली रोशनी वालिया के साथ उनके कुछ अहम सीन काट दिए गए थे। फिल्म की टीम को परिवार जैसा बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पता ही नहीं था कि मेरे दो अहम सीन काट दिए जाएंगे। जैसे मेरे और रोशनी के बीच एक खूबसूरत सीन है।

वो मेरी बहन की बेटी है और फिल्म में मेरी बहन की मौत हो जाती है, ये सिर्फ कहानी का हिस्सा है। मैं उसकी भलाई के लिए अपनी निजी जिंदगी कुर्बान कर देती हूं। वो कहती है, अच्छा है कि मेरी मां न हो, तुम हो। मैं दुआ करती हूं कि हर लड़की को तुम्हारे जैसी मां मिले, भले ही तुमने मुझे जन्म न दिया हो। लेकिन जिस तरह से तुमने मेरी देखभाल की है। वो सीन फिल्म में नहीं था।

Mrunal Thakur Reveals She Was Disappointed When Her Scenes Were Cut In Son of Sardaar 2 Says Trust Was Shaken
मृणाल ठाकुर और वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
वरुण धवन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी मृणाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ करने के बाद मृणाल इस साल ‘दो दीवाने सहर’ में और ‘डकैत’ में नजर आई हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में वरुण धवन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ शामिल है। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा मृणाल ठाकुर के अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘राका’ में भी नजर आने की खबरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed