{"_id":"644a4546118cc0fc340f8003","slug":"mrunal-thakur-going-to-gift-something-special-to-citadel-actress-samantha-ruth-prabhu-on-her-birthday-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: सामंथा के जन्मदिन पर मृणाल ठाकुर देने वाली हैं खास तोहफा, फैंस हुए बेताब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: सामंथा के जन्मदिन पर मृणाल ठाकुर देने वाली हैं खास तोहफा, फैंस हुए बेताब
Thu, 27 Apr 2023 03:30 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:30 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक मृणाल ठाकुर, सामंथा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक्ट्रेस की एक कॉमन प्रोफाइल फोटो का अनावरण करने वाली हैं।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु कल अपना जन्मदिन मनाएंगी। एक्ट्रेस के स्पेशल डे को लेकर फैंस बेताब हैं और इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस मामले में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा के जन्मदिन के मौके पर मृणाल उन्हें खास तोहफा देने वाली हैं। यह तोहफा क्या है, इससे आज शाम को पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
TV : इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा ‘अनुपमा’ फेम गौरव की वाइफ को काम, क्या पत्नी के लिए शो प्रोड्यूस करेंगे अनुज
विज्ञापन
मृणाल देंगी यह तोहफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक मृणाल ठाकुर, सामंथा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक्ट्रेस की एक कॉमन प्रोफाइल फोटो का अनावरण करने वाली हैं। मृणाल आज शाम सात बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्टर साझा कर इस कॉमन डीपी का खुलासा करेंगी। सामंथा के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर इस तस्वीर को अपनी डीपी बनाकर बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।
विज्ञापन
Jiah Khan Suicide Case: जिया खान मामले में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!
फैन पेज ने शेयर की जानकारी
बता दें कि सामंथा की ऑफिशियल प्रोफाइल फोटो से जुड़ी जानकारी सामंथा के एक फैन अकाउंट ने साझा की है। अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया किया है, जिसमें एक पोस्टर पर मृणाल ठाकुर और सामंथा की तस्वीरें हैं। साथ ही लिखा है, 'सदाबहार शानदार और स्टाइलिश मृणाल ठाकुर खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आज शाम सात बजे एक कॉमन डीपी का अनावरण करेंगी।'
Evergreen Gorgeous & stylish @mrunal0801 Will Unveil The Common Dp To Celebrate The Versatile Actress @Samanthaprabhu2's Birthday Today at 7 PM 🔥👑 #SamanthaBdayCDP #Samantha #SamanthaRuthPrabhu pic.twitter.com/ZigTsAZkbG
— Samantha Fans (@SamanthaPrabuFC) April 27, 2023
फैंस हुए उत्साहित
इस पोस्ट पर सामंथा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई उत्साहित है और कॉमन डीपी का इंतजार करता नजर आ रहा है। सामंथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी फिल्म 'शाकुंतलम' रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया है। जल्द ही वह चर्चित वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
Fighter: बड़े स्तर पर हो रही फाइटर के क्लाइमैक्स सीन की तैयारी, ऋतिक-दीपिका इतने घंटे करेंगे शूटिंग