फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrs Chatterjee Vs Norway: Rani Mukerjis film to release on May 20 2022 the film is based on true incident

Mrs Chatterjee Vs Norway: अगले साल 20 मई को रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म, सच्ची घटना पर आधारित है कहानी

Tue, 07 Dec 2021 03:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

यह एक फीचर फिल्म है, जिसे अगले साल 20 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बारे में एम्मे एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 

विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway: Rani Mukerjis film to release on May 20 2022 the film is based on true incident
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मखर्जी की आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह एक फीचर फिल्म है, जिसे अगले साल यानी 2022 में 20 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बारे में एम्मे एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 

विज्ञापन

 फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों और मानवाधिकरों को हिलाकर रख दिया है। खास बात यह है कि कोरोना काल में इस फिल्म के पूरे अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को बायो बबल में शूट किया गया था। साथ ही एस्टोनिया और भारत के कुछ हिस्सों में फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।

विज्ञापन

 

 

Mrs Chatterjee Vs Norway: Rani Mukerjis film to release on May 20 2022 the film is based on true incident
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में जानकारी देते हुए एम्मे एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘अपने सामने आने वाली सभी बाधाओं से लड़कर इस मां को अपने बच्चे के लिए मजबूत होना चाहिए। एक सच्ची कहानी से प्रेरित रानी मुखर्जी स्टारर मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे शुक्रवार 20 मई, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

Mrs Chatterjee Vs Norway: Rani Mukerjis film to release on May 20 2022 the film is based on true incident
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने 3 साल के लंबे अंतराल के बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से वापसी की थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों पर कोई खास असर नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब यह फिल्म रानी के एक्टिंग करियर के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed