फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrs Actor Sanya Malhotra sheds light on unfair expectations from women in society says we need A good balance

Sanya Malhotra: 'बच्चा दोनों की जिम्मेदारी है, नौकरी छोड़ने की उम्मीद महिला से क्यों?',  सान्या ने किया सवाल

Wed, 29 Jan 2025 09:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jan 2025 09:48 AM IST
सार

Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'मिसेज' अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में अपनी इस फिल्म के बहाने अभिनेत्री ने समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर बात की।

विज्ञापन
Mrs Actor Sanya Malhotra sheds light on unfair expectations from women in society says we need A good balance
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म 'मिसेज' को लेकर चर्चा में हैं। कई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी और तारीफ बटोर चुकी फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सान्या एक प्रतिभाशाली डांसर की भूमिका में हैं, जिसकी जिंदगी शादी के बाद एक नाटकीय मोड़ लेती है। हाल ही में अभिनेत्री अपनी इस फिल्म के बहाने समाज में महिलाओं से की जाने वाली उम्मीदों और भेदभाव पर बात करती दिखीं।

विज्ञापन

Mrs Actor Sanya Malhotra sheds light on unfair expectations from women in society says we need A good balance
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sanyamalhotra_

घरेलू महिला की भूमिका में दिखेंगी सान्या
फिल्म 'मिसेज' में सान्या मल्होत्रा एक हाउस वाइफ के रोल में हैं, जो प्रतिभाशाली डांसर है। एक पुरुष प्रधान घर में शादी के बाद उसकी जिंदगी में बड़े बदलाव आते हैं। फिल्म समाज में महिला और पुरुषों के बीच मौजूद भेदभाव को दिखाती है। आरती कडव के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिसेज' के बहाने सान्या मल्होत्रा ने समाज में महिलाओं से की जाने वाली गैर-जरूरी उम्मीदों पर बात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सान्या ने समाज के रवैये पर बात की, जिसमें शादी और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को नौकरी छोड़ देने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mrs Actor Sanya Malhotra sheds light on unfair expectations from women in society says we need A good balance
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanyamalhotra_

बोलीं- बच्चा तो दोनों की जिम्मेदारी है
सान्या मल्होत्रा ने कहा, 'समाज में महिलाओं से बहुत सारी अपेक्षाएं हैं। आजकल यह बहुत स्वाभाविक है कि महिला से उम्मीद की जाती है कि वह बच्चे को जन्म देने के बाद नौकरी छोड़ दे। लेकिन बच्चा दोनों का है, है न? यह पति और पत्नी दोनों की जिम्मेदारी है। ऐसे में हमें परिवार में एक बेहतर तालमेल की जरूरत है। हमारे किरदार शायद ऐसा करने में सक्षम न हों, लेकिन इसके कई उदाहरण हैं। लोगों को उससे सीखना चाहिए'।

विज्ञापन

निर्देशक आरती ने भी किए सवाल
सान्या मल्होत्रा के अलावा फिल्म की निर्देशक आरती कडव ने भी इस बारे में बात की। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'महिलाओं को चुनाव नहीं करना चाहिए। विचार यह है कि विवाह एक संस्था है, इसलिए इसमें उनके करियर और सपनों के लिए भी जगह होनी चाहिए। ऐसा क्यों है कि शादी महिलाओं के जुनून और महत्वाकांक्षा को तुरंत खत्म कर देती है? महिलाओं को घर में क्यों रहना पड़ता है और क्यों एडजस्ट करना पड़ता है और वे सब क्यों करना पड़ता है? वहीं, पुरुषों को शादी के बाद महिलाओं का पूरा सपोर्ट मिलता है, उसे करियर में आगे बढ़ने की जरूरत होती है। अगर पुरुष को एक अच्छी लड़की मिल जाती है, तो उसका जीवन खिल उठता है। पहले मां उसका ख्याल रखे, फिर पत्नी...आखिर ऐसी सोच क्यों?'। बता दें कि फिल्म 'मिसेज' जी5 पर 07 फरवीर 2025 को रिलीज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed