फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mr India director Shekhar Kapur share post of film shoot says we were too mesmerised by Sridevi dancing

Sridevi: 'सबके लिए दुनिया थम गई', मिस्टर इंडिया के निर्देशक शेखर कपूर ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें; लिखा नोट

Sun, 17 Aug 2025 07:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 17 Aug 2025 07:41 PM IST
सार

Mr India director Shekhar Kapur: फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की एक शूट की खास तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस तस्वीर में श्रीदेवी डांस करती नजर आ रही हैं।

 

विज्ञापन
Mr India director Shekhar Kapur share post of film shoot says we were too mesmerised by Sridevi dancing
मिस्टर इंडिया सूट - फोटो : इंस्टाग्राम@shekharkapur

विस्तार

फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग के दिन को याद करते हुए दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। इसके साथ ही एक इमोशनल नोट भी शेयर किया।
विज्ञापन

 

शेखर कपूर का पोस्ट
शेखर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रीदेवी की डांस करते हुए 'मिस्टर इंडिया' के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'यह श्रीदेवी के साथ मेरी पहली शूटिंग थी। हम महाबलेश्वर में एक गाना शूट कर रहे थे। जब श्रीदेवी ने नाचना शुरू किया, तो सब कुछ जैसे रुक गया। सिर्फ उनका डांस दिखाई दे रहा था। हम सभी मंत्रमुग्ध होकर उन्हें देखते रह गए। मैं तो 'कट' कहना भी भूल गया! सेट पर हर कोई उनके डांस का दीवाना हो गया था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई जादूगर हमारे बीच आ गया हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @shekharkapur


विज्ञापन
विज्ञापन

वह बड़ी स्टार थीं- शेखर
'श्रीदेवी के बारे में कई ऐसी बातें थीं, जिनका जिक्र कम होता था। वह बहुत वफादार थीं। जब फिल्म मुश्किल में होती, तो वह मुझे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करतीं। वह मेरी तारीफ करतीं और अपने निर्देशक का डटकर साथ देतीं। लेकिन उनके स्टारडम और गजब की प्रतिभा के पीछे एक मासूमियत थी, एक कमजोरी थी। वह अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल सिर्फ अभिनय के लिए नहीं करती थीं, बल्कि ऐसा लगता था जैसे कैमरा ही उनकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक मात्र जरिया था। वह कैमरे को अपना रक्षक मानती थीं। यही वजह थी कि वह इतनी बड़ी स्टार थीं—वह कैमरे के सामने अपनी सच्ची भावनाओं को बिना डर के दिखा देती थीं।'
विज्ञापन

मिस्टर इंडिया के बारे में
'मिस्टर इंडिया' को आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है। खासकर श्रीदेवी के 'हवा हवाई' गाने के लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल बनाने की बात कई साल से चल रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है। अब शेखर कपूर अपनी दूसरी मशहूर फिल्म 'मासूम' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसमें शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी और कावेरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Nidhhi Agerwal: निधि अग्रवाल ने रोमांचक फिल्म की घोषणा के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर की शानदार तस्वीर...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed