फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Moving In With Malaika Malaika Arora revealed truth about Khan family and relationship with Ex Husband arbaaz

Malaika Arora: 'मैं उनके लिए नंबर वन नहीं...' खान परिवार में अपने हालात पर मलाइका ने यूं बयां किया दर्द

Fri, 16 Dec 2022 12:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 16 Dec 2022 12:30 PM IST
सार

'मूविंग इन विद मलाइका' के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर के साथ मलाइका की बातचीत उनके एक्स हस्बैंड को लेकर हुई है, जिसमें वह उनके और अरबाज के रिश्तों पर अपनी राय रखती नजर आई।

विज्ञापन
Moving In With Malaika Malaika Arora revealed truth about Khan family and relationship with Ex Husband arbaaz
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

विस्तार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियों में हैं। शो को शुरू हुए एक हफ्ता बीत चुका है। शो में अभिनेत्री का बेबाक अंदाज काफी दिलचस्प है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस इस शो के जरिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों और सीक्रेट्स को लेकर खुलकर बात करती हैं। इसी बीच उनकी रिलेशनशिप को लेकर भी खुलासे हुए हैं। शो के हालिया एपिसोड में मलाइका ने गेस्ट करण जौहर के साथ अपने एक्स हसबैंड अरबाज को लेकर भी खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन

मूविंग इन विद मलाइका के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका ने फैमिली को लेकर बड़ी बात कही। करण जौहर ने मलाइका से 2021 में हुए उनके एक्सीडेंट पर बात की। करण जौहर ने कहा, 'मुझे याद है कि जब मैं तुम्हें अस्पताल से अपने साथ घर ले जाने के लिए गया था, तब पूरा परिवार आपके साथ खड़ा दिखाई दिया था।' इस पर मलाइका ने कहा कि वह उनके परिवार की लिस्ट में कभी नंबर वन पोजिशन पर नहीं आ सकती हैं। यह बात भी सच है कि बेटे अरहान की वजह से उन्हें मेरी चिंता रहती है, जो अच्छा है।

यह भी पढ़ें: शर्लिन ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य, बोलीं- भगवा रंग की बिकिनी स्वीकार्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

शो के दौरान करण जौहर ने मलाइका से अरबाज और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के बीच ब्रेकअप की अफवाहों पर भी खुलकर चर्चा की। करण ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उन्हें इस मामले में कुछ पता है? इस पर मलाइका ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो किसी की जिंदगी में दखलअंदाजी करें और न ही वह अपने बेटे से उसके पिता की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई सवाल पूछती हैं। बहुत से लोग ऐसा करते हैं, लेकिन यह मैं नहीं कर सकती। मुझे ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

यह भी पढ़ें:  शिवराज के मंत्री पर स्वरा का निशाना, बोलीं- उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed