फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   movie shooting will start next year based on Gregory David Roberts novel Shantaram Amitabh Bachchan may part of it

17 साल बाद फिर लौटा ‘शांताराम’, फिर अमिताभ बच्चन का नाम चर्चा में, फिर बिग बी ने साधी चुप्पी

Thu, 08 Oct 2020 02:26 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 08 Oct 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
movie shooting will start next year based on Gregory David Roberts novel Shantaram Amitabh Bachchan may part of it
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

ग्रेगरी डेविड रॉबर्ट्स का लिखा उपन्यास 'शांताराम' फिर से चर्चा में हैं। बीते 17 साल में कई बार इस पर कभी फिल्म तो कभी वेब सीरीज बनने की चर्चाएं चलती रही हैं। हर बार अमिताभ बच्चन का नाम इससे जुड़ता है। लेकिन, न इस उपन्यास पर अब तक कोई फिल्म या सीरीज ही बनी है और न ही अमिताभ बच्चन ये बताने को तैयार हैं कि आखिर माजरा क्या है?

विज्ञापन


हिंदी फिल्म जगत में गुरुवार सुबह से चर्चा है कि 'शांताराम' पर एक वेब सीरीज बनने जा रही है जिसकी शूटिंग की शुरुआत अगले साल जनवरी से देश में ही होगी। वैसे तो देश में कितने ही देसी और विदेशी प्रोजेक्ट्स पर काम चलता रहता है लेकिन इसका मुख्य आकर्षण पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। इन चर्चाओं के मुताबिक अमिताभ बच्चन भी इस सीरीज का हिस्सा रहेंगे और वह इसमें एक अपराधी का किरदार निभाएंगे। 
विज्ञापन


इस उपन्यास पर कोई फिल्म या वेब सीरीज बनाने की बातचीत आज से नहीं बल्कि कई साल से चलती आ रही है। 'शांताराम' नाम के इस उपन्यास का प्रकाशन वर्ष 2003 में हुआ था। उस समय हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रसेल क्रो इस पर फिल्म बनाने के लिए तैयार थे लेकिन बीच में ही दूसरे बड़े अभिनेता जॉनी डेप आए और उन्होंने इस उपन्यास के अधिकार खरीदे। फिर उन्होंने इस उपन्यास पर फिल्म बनाने की तैयारियां शुरू कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

movie shooting will start next year based on Gregory David Roberts novel Shantaram Amitabh Bachchan may part of it
वॉर्नर ब्रदर्स - फोटो : Facebook: @WarnerBrosIndia

फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए जॉनी खुद तैयार थे और इसकी पटकथा पर भी काम शुरू हो गया था। लेकिन, पटकथा ठीक से बन नहीं पा रही थी इसलिए वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो ने जाने-माने पटकथा लेखक एरिक रोथ को काम पर लगाया और इसकी तैयारी वर्ष 2006 से शूटिंग शुरू करने की हो गई। इस फिल्म के निर्देशन के लिए पीटर वेयर को चुना गया। हालांकि, कुछ रचनात्मक मतभेदों के चलते पीटर ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया और उनकी जगह ली मीरा नायर ने।

मीरा नायर की कप्तानी वाली फिल्म पर काम 2007 से शुरू होने वाला था। इसी दौरान जॉनी डेप के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन का चुनाव किया गया। लेकिन, लेखकों की हड़ताल के चलते उस समय इस फिल्म को फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसके कुछ ही महीनों बाद खबर आई कि अब यह प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया है।

वर्ष 2013 में फिर से इस प्रोजेक्ट के जिंदा होने की खबरें आईं। वॉर्नर ब्रदर्स ने इस पर फिर से काम शुरू किया। हालांकि, इस बार जॉनी डेप इस फिल्म में हीरो नहीं, बल्कि निर्माता के तौर पर जुड़े। अभिनेता के तौर पर फिल्म में जोएल एजर्टन को लिया गया। अभी तक इस पर कोई फिल्म नहीं बनी। इसे बाद जून 2018 में एप्पल टीवी ने इस किताब के अधिकार खरीदे और इसे एक टीवी सीरीज की शक्ल देने की बात कही।

एप्पल टीवी के लिए 'शांताराम' पर बनी सीरीज की शूटिंग अक्तूबर 2019 से शुरू होनी थी और इसकी लोकेशन के रूप में विक्टोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों को चुना गया। 10 एपिसोड की इस सीरीज में अमिताभ बच्चन का भी नाम जुड़ा। अब बताते हैं कि निर्माताओं ने इसकी शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू करने की तैयारी की है। इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने अमिताभ बच्चन से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इस पर कुछ भी कहने से मना किया।


पढ़ें: भाई की वजह से अमिताभ बच्चन को मिली थी उनकी पहली फिल्म, पढ़ें पूरे किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed