फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mothers Day 2020 Ayushmann Khurrana release his song maa

Mother's Day 2020: आयुष्मान ने बनाया मांओं के लिए खास गाना, सोशल मीडिया पर किया रिलीज

Sun, 10 May 2020 12:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2020 Ayushmann Khurrana release his song maa
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आम से लेकर खास तक हर कोई आज मदर्स डे मना रहा है और अपनी मां से जुड़ी यादों को साझा कर रहा है। बॉलीवुड सितारे भी मदर्स डे को बेहद खास अंदाज में मना रहे हैं। ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें याद किया। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने मदर्स डे के खास मौके पर गाना रिलीज किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने को रिलीज किया है। मां के लिए बनाए इस गाने का नाम 'मां' है। इस गाने को रिलीज करते हुए आयुष्मान खुराना ने  बेहद खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यहां सभी मांओं के लिए कुछ है जो लगातार और निस्वार्थ रूप से हमारे जीवन और दुनिया को आकार देता हैं। इस गाने को मेरे प्यारे दोस्त संगीतकार रोचक कोहली ने कंपोज किया है और गुरप्रीत सैनी ने लिखा है। मैं भाग्यशाली हूं कि हम अपने शुरुआती सालों से साथ हैं। ऐसी रचना के साथ आने के लिए आपको एक कलाकार के रूप में अत्यधिक शुद्धता और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है। धन्यवाद दोस्तों!'
विज्ञापन


रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना ने अपने इस गाने की रिलीज करने की जानकारी शनिवार को सोशल मीडिया पर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Here's something for all the Mothers out there who constantly and selflessly shape our lives and the world. This track has been composed by my dear talented friend @rochakkohli and lyrics are by my amazing nikka phraa @ghuggss. I’m fortunate we’ve been together since our formative years. You need extreme purity and sensitivity as an artiste to come up with such a creation. Thanks guys!

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on



पढ़ें: Mother's Day 2020: बेहद खास हैं ये बॉलीवुड सॉन्ग्स, मां के साथ बिताए हर पल की दिला देंगे याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed