{"_id":"6505d974b2dfb3259706f793","slug":"monday-flashback-when-a-woman-threw-slippers-at-actor-jeevan-due-to-this-reason-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monday Flashback: जब महिला ने जीवन को सरेआम दे मारी थी चप्पल, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monday Flashback: जब महिला ने जीवन को सरेआम दे मारी थी चप्पल, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Mon, 18 Sep 2023 10:06 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:06 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीवन एक इवेंट के लिए मुंबई से बाहर गए थे। ट्रेन से उतरे तो उनका भव्य स्वागत करने के लिए 100 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन अचानक उनके चेहरे पर एक चप्पल पड़ी।
विज्ञापन
जीवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदी फिल्मों में नायक का रोल मुख्य होता है। लेकिन, खलनायक का किरदार भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। हमेशा से विलेन के बिना फिल्में अधूरी रही हैं। एक दौर ऐसा भी था, जब तमाम सितारों ने नेगेटिव रोल अदा कर अच्छी-खासी पहचान अर्जित की। इन्हीं में एक नाम रहा अभिनेता जीवन का। कभी मर्डडर, कभी रेपिस्ट तो कभी गुंडा बनकर जीवन ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया। इनके रोल ऐसे हुआ करते थे, जो लोगों को नफरत करवाने के लिए काफी थे। एक बार तो ऐसा हो गया था कि एक महिला ने जीवन को सरेआम चप्पल दे मारी थी। आइए जानते हैं वह किस्सा...
रेलवे स्टेशन पर घटी थी घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीवन एक इवेंट के लिए मुंबई से बाहर गए थे। ट्रेन से उतरे तो उनका भव्य स्वागत करने के लिए 100 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन अचानक उनके चेहरे पर एक चप्पल पड़ी। नजर घुमाई तो देखा कि एक महिला दूसरी चप्पल मारने के लिए तैयार खड़ी थी और जोर-जोर से गालियां दे रही थी। पुलिस ने बिना देर किए उस महिला को पकड़ लिया।
Shabana Azmi Birthday: कभी पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, शबाना आजमी ने संघर्ष पथ पर चलकर जीत की हासिल
विज्ञापन
महिला की बात सुनकर रह गए थे हैरान
महिला का ऐसा व्यवहार देखकर जीवन भी हैरान रह गए। मगर बताया जाता है कि जीवन शांत स्वाभाव के थे, उन्होंने पास जाकर पूछा कि 'मैं तुम्हें जानता तक नहीं तो मुझे मारा क्यों?' महिला ने पहले तो खूब गालियां दीं और फिर कहा, 'तुम दुनिया के सबसे घटिया इंसान हो, तुमने कई लोगों की हत्या की है और कई महिलाओं का रेप किया है'। महिला की बात सुनकर हर कोई हैरान था, क्योंकि जीवन फिल्मों में ऐसे रोल किया करते थे, यह असर था जीवन के दमदार अभिनय का।
Shiv Thakare: ढोल-नगाड़ों के साथ शिव ठाकरे घर लाए 'वर्दी वाले बाप्पा', जश्न में शामिल हुए 50 पुलिसकर्मी
60 बार निभाया नारद मुनि का रोल
जीवन हीरो बनने मुंबई आए थे। लेकिन गुजारे के लिए वे सेट पर छोटे-मोटे काम किया करते थे। इन्हें रोमांटिक इंडिया से फिल्मों में जगह मिली। अपने करियर में जीवन ने कई बार विलेन के बेहतरीन रोल निभाए। वहीं अपने करियर में इन्होंने करीब 60 बार नारद मुनि का रोल निभाया। जीवन अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। 10 जून 1987 में 71 साल की उम्र में जीवन दुनिया छोड़ गए।
Vidya Balan: इस बात को लेकर मां से नाराज रहती थीं विद्या बालन, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा