बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने हाल ही में सिंगापुर में हुए फैशन रैम्प वॉक पर जमकर जलवा बिखेरा। जिसके बाद से वह अपने जीरो फिगर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सिंगापुर से लौटते ही करीना एक एड शूट करने पहुंची तो वहां मौजूद सभी की नजरें उन्हीं पर आ टिकी। दरअसल सेट पर मम्मी करीना के साथ तैमूर कंपनी देने पहुंचा था।
ये तस्वीरें महबूब स्टूडियो की हैं, जहां करीना एक एड शूट करने के सिलसिले में पहुंची थी। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं करीना ने बेटे तैमूर को अपने गोद में लिया हुआ है।
इस दौरान करीना ग्रीन कलर की ए लाइन वन पीस ड्रेस में तैमूर को गोद में उठाए बॉडीगार्ड के बीच नजर आईं। तैमूर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी से मिलना नहीं चाह रहे हैं।
सेट पर पूरे समय आकर्षक का केंद्र बने रहे तैमूर स्पोर्टी अंदाज में पहुंचे थे। तैमूर ब्लू टीशर्ट और ट्रैक पैंट के साथ नाइक के वाइट शूज पहने नजर आए। इस से पहले तैमूर की प्ले स्कूल के बाहर की तस्वीरें सामने आईं थी।