फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mollywood filmmaker and scriptwriter K R Sachidanandan aka Sachy passes away

मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन का निधन, दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे

Fri, 19 Jun 2020 01:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 19 Jun 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mollywood filmmaker and scriptwriter K R Sachidanandan aka Sachy passes away
के.आर. सचिदानंदन - फोटो : Social Media

साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। एक के बाद एक मशहूर हस्तियां इस दुनिया को अचानक छोड़कर जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दुख अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ गई। मशहूर मलयालम लेखक- निर्देशक के.आर. सचिदानंदन उर्फ सैची का गुरुवार शाम को कोची में निधन हो गया।

विज्ञापन


के.आर. सचिदानंदन दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत बहुत नाजुक थी। सैची को जिस वक्त दिल का दौरा पड़ा, उस वक्त वह कमर में हुई सर्जरी से उबर ही रहे थे।
विज्ञापन


बीते दिनों पृथ्वीराज, बीजू मेनन, रंजीत और बी. उन्नीकृष्णन जैसी प्रख्यात फिल्मी हस्तियां के.आर. सचिदानंदन की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने जरूरत पड़ने पर एयर एम्बुलेंस के जरिए सैची को अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की भी अपनी इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए के.आर. सचिदानंदन ने बेहतरीन काम किया। वो लगातार बीते 13 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर थे। सैची ने साल 2015 में अपना डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उन्होंने  Sachi-Sethu, Chocolate, Robinhood, Makeup Man और  Seniors जैसी फिल्मों को लिखा। 


साल 2012 में फिल्म Run Baby Run में उन्होंने बतौर मुख्य स्क्रिप्ट राइटर काम किया था। निर्देशक के तौर पर उनकी दूसरी फिल्म  Ayyappanum Koshiyum थी। जिसने लॉकडाउन में भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

करण जौहर को अब देश में सिर्फ इन चार लोगों पर भरोसा, बाकी सब को ट्विटर पर कर दिया अनफॉलो
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed