{"_id":"57205d354f1c1b0a61a91a43","slug":"model-and-actress-mitali-sharma-found-begging-on-mumbai-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भीख मांग रही थी अभिनेत्री, पुलिस पास गई तो रोने लगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सड़क पर भीख मांग रही थी अभिनेत्री, पुलिस पास गई तो रोने लगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्यूषा बनर्जी की खुदकुशी की खबर से अभी ग्लैमर की दुनिया के लोग उबरे नहीं है कि एक और ऐसी खबर आई है, जिसने फिर से मुंबई को झकझोर दिया है। मुंबई पुलिस ने लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगती और चोरी करती हुई एक एक लड़की को पकड़ा है। ये लड़की अजीब हरकतें कर रही थी, जब उसको भीख मांगने के साथ चोरी करते देखा तो पुलिस ने गिरप्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुंबई के ओशिवरा थाने की महिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उस इन महिला सिपाहियों को गालियां देना शुरु कर दिया, लड़की ने रोना शुरु कर दिया। लड़की ने खुद को छुड़वाने के लिए महिला सिपाही के हाथ पर काट भागने की कोशिश की। मैले-कुचेले कपड़ो में इस तरह की हरकतें करते देखे वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर उपस्थित आसपास के लोगों ने भी जब इस लड़की को गौर से देखा तो इस लड़की को पहचान लिया और बताया कि ये तो मॉडल और ऐक्ट्रेस मिताली शर्मा है। 25 साल की मिताली दिल्ली की रहने वाली हैं। मिताली भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ कुछ मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से मिताली के पास कोई काम नहीं था जिससे उनकी आर्थिक हालत बद से बदतर होती चली गई। यहां तक कि उसकी दिमागी हालत भी ऐसी हो गई कि वो भीख मांगने लगी और चोरी करने लगी। पुलिस ने मिताली को अस्पताल में भर्ती कराया है। मिताली की अस्पताल में जांच की जा रही है। इस अभिनेत्री ने अभी कुछ भी अपने बारे में नहीं कहा है।