फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mla nitesh rane raised Disha sushant death issue in Maharashtra Assembly Devendra Fadnavis ordered SIT probe

Sushant Singh: दिशा मामले में बढ़ सकती हैं ठाकरे परिवार की मुश्किलें, देवेंद्र फडणवीस ने दिए SIT जांच के आदेश

Thu, 22 Dec 2022 02:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 22 Dec 2022 02:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणवीस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
mla nitesh rane raised Disha sushant death issue in Maharashtra Assembly Devendra Fadnavis ordered SIT probe
दिशा सालियान, देवेंद्र फणनवीस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार इस मामले पर कार्रवाई चल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं सुशांत की मौत का मामला आज महाराष्ट्र विधानसभा में भी गूंजा। शिवसेना के विधायक भरत गोगावले और भाजपा विधायक नितेश राणे ने महाराष्ट्र विधानसभा में दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की। इसके बाद सदन में विधायकों का हंगामा शुरू हो गया। बता दें कि बुधवार को भी ये मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा में उठा था। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणवीस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को एकथान शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने यह आरोप लगाया था कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के फोन पर एयू नाम से 44 बार फोन कॉल आए थे। राहुल शेवाले ने कहा कि बिहार पुलिस के अनुसार एयू का मतलब आदित्य और उद्धव ठाकरे है। बता दें कि ये मामला अब महाराष्ट्र की विधानसभा में तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। 


इसे भी पढ़ें- Sania Shoaib Divorce: शोएब मलिक के साथ रिश्तों पर खुलकर बोलीं आयशा, मीडिया पर निकाली भड़ास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट के सदस्यों ने गुरुवार को विधान भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें लिखा था, 'एयू कौन है'। वहीं विधायक प्रताप सरनाइक ने शेवाले द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की कि आखिर ये 'एयू' कौन थे। सिर्फ इतना ही नहीं कार्यवाही से पहले आज भाजपा विधायक नितेश राणे ने भी जमकर आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और इनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा दिशा सालियान की मौत का मामला अभी भी मुंबई पुलिस के अधीन है। सीबीआई इस मामले की जांच नहीं कर रही है। राणे ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह मांग करेंगे कि दिशा सालियान की मौत के मामले को दोबारा खोला जाए और उसकी फिर से जांच करवाई जाए। राणे ने कहा कि 8 और 9 जून की रात में क्या हुआ था, उसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed