फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mithun chakraborty son namashi announce two new web series messter piece and stories of fear

मिथुन और बेटे नमाशी ने की दो वेब सीरीज की घोषणा, कब से शुरू होगी 'मेस-टरपीस' और 'स्टोरीज ऑफ फियर' की शूटिंग

Mon, 02 Feb 2026 11:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Feb 2026 11:48 PM IST
सार

Mithun Chakraborty Son Namashi Two Web Series: मिथुन चक्रवर्ती और उनके बेटे नमाशी दो नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने आज ही की है। एक रोमांटिक कॉमेडी, तो दूसरी एंथोलॉजी सीरीज पर आधारित है।

विज्ञापन
mithun chakraborty son namashi announce two new web series messter piece and stories of fear
मिथुन चक्रवर्ती और बेटे नमाशी की वेब सीरीज - फोटो : X

विस्तार

मिथुन चक्रवर्ती और उनके बेटे नमाशी ने आज एक रोमांटिक कॉमेडी और दूसरी एंथोलॉजी सीरीज की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने सीरीज की स्टार कास्ट के साथ ही इसकी शूटिंग की जानकारी भी शेयर की है।

विज्ञापन

पहली वेब सीरीज - 'मेस-टरपीस'
मिथुन चक्रवर्ती और उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपने होम बैनर MYRND मूवीज के तहत दो वेब सीरीज की घोषणा की है। पहली सीरीज का नाम है- 'मेस-टरपीस'। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज में नमाशी के साथ रेशम शाहनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज की घोषणा के साथ ही सीरीज का पोस्टर भी शेयर किया है। इस सीरीज का निर्देशन नमाशी और श्रीकांत वाट्स ने मिलकर कर रहे हैं। इस सीरीज की शूटिंग इस साल जून 2026 में शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वेब सीरीज- 'स्टोरीज ऑफ फियर'
मिथुनच क्रवर्ती और उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती की दूसरी वेब सीरीज का नाम है- 'स्टोरीज ऑफ फियर'। यह एक एंथोलॉजी सीरीज है, जिसे 10 भागों में बनाया जाएगा। यह डर, खौफ और फोबिया की थीम पर आधारित होगी। इस सीरीज का निर्देशन सचिन करांडे कर रहे हैं। इसका लेखन श्वेता बोथरा और स्वप्निल राजे ने मिलकर किया है। इस सीरीज की शूटिंग जुलाई 2026 में शुरू होगी।

विज्ञापन

कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी?
नमाशी चक्रवर्ती दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के छोटे बेटे हैं। 4 सितंबर 1992 को जन्मे नमाशी ने 2023 में 'बैड बॉय' फिल्म से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द बंगाल फाइल्स' में भी नजर आए, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। 


यह भी पढ़ें: 'बैंडिट क्वीन' के लिए नीना गुप्ता ने दिया था ऑडिशन, बेटी मसाबा का पिता विवियन रिचर्ड्स के साथ कैसा है रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed