{"_id":"58b5271c4f1c1b7c05831275","slug":"mithun-chakraborty-s-new-film-hasan-raja-first-look-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिथुन चक्रवर्ती बने 'हसन राजा', फिल्म का फर्स्ट लुक जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिथुन चक्रवर्ती बने 'हसन राजा', फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'हसन राजा' का पहला पोस्टर
- फोटो : koimoi.com
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती 'हसन राजा' फिल्म के साथ एकबार फिर बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। फिल्म 'हसन राजा' का पहला पोस्टर आज जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की लीड हीरोइन के तौर पर राइमा सेन नजर आएंगी। फिल्म 'हसन राजा' एक बदमाश जमींदार की जिंदगी में प्यार आने के बाद उसके कवि बनने की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
फिल्म के पहले पोस्टर में मिथुन चक्रवर्ती अपने दोनों हाथों में तलवार लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक राहुल अमिन हैं।