चुलबुले अंदाज में मिथुन के छोटे बेटे और बेटी ने मनाया भाई दूज, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू
मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती, राजकुमार संतोषी की महत्वाकांक्षी फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल में उन्होंने अपनी बहन दिशानी चक्रवर्ती के साथ भाई दूज का त्योहार पूरे हर्षोउल्लास से मनाया। दिशानी ने पूरे उत्साह के साथ अपने भाई का टीका लगाया और और मिठाइयां खिलाई। दिशानी ने इस मौके पर अपने भाई की आरती उतारी और नमाशी के समृद्ध जीवन की कामना की।
अपनी बहन के इस प्यार से नमाशी भाव विभोर हो गए। उन्होंने एक प्यारे भाई के तौर पर अपनी बहन को ढेर सारे खूबसूरत उपहारों से भर दिया। गौरतलब है कि नमाशी ने हाल में लीड हीरो के तौर पर फिल्म 'बैड बॉय' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म के अधिकतर भाग को बेंगलुरु और मुंबई में फिल्माया गया है। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमरीन कुरैशी नजर आएंगी। आमरीन की भी यह डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म की रिलीजिंग डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।