मिथुन को जबर्दस्त उल्टी-दस्त, अस्पताल में भर्ती
तेज बुखार और उल्टियां होने की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती को कंदावली के रक्षा अस्पताल ले जाया गया। उन्हे तेज पेट दर्द की भी शिकायत थी। रक्षा अस्पताल के डॉक्टर अंकुर ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर मिथुन को भर्ती किया गया था।
लेकिन फिलहाल उन्हे दूसरे अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। रात के समय उन्हे रक्षा अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजा गया। डॉ अंकुर ने भी दूसरे अस्पताल भेजे जाने की बात कही है।
अपने शानदार डांस के लिए मशहूर मिथुन चक्रवर्ती फिलहाल भी फिल्मों में सक्रिय हैं। डांस के साथ ही मिथुन ने एक्शन फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है। उनके चाहने वाले मिथुन के जल्दी ठीक होने का दुआ कर रहे हैं।