Diljit Dosanjh: दिलजीत के कॉन्सर्ट में इस एक्ट्रेस ने किया भांगड़ा, सारा तेंदुलकर भी नजर आईं; देखें तस्वीरें
Mithila Palkar At Diljit Dosanjh Concert: इन दिनों दिलजीत दोसांझ मेलबर्न में म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हुईं, जिनसे भांगड़ा करके फैंस का दिल जीता।
विस्तार
दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को पसंद करने वाले देश ही नहीं विदेश में भी हैं। मेलबर्न कॉन्सर्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी देखा गया। एक्ट्रेस ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की फोटो, वीडियोज शेयर किए हैं। इस कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस भांगड़ा करती दिखींं। साथ ही उनके साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी मौजूद दिखीं।
मिथिला पालकर ने किया कॉन्सर्ट में भांगड़ा
एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो साझा कीं। शेयर की गई एक वीडियो में वह भांगड़ा कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में सारा तेंदुलकर भी उनके साथ दिख रही हैं। मिथिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘इस बार ऑस्ट्रेलिया का एक्सपीरियंस यादगार रहा। मेलबर्न में जिस तरह से हमारा स्वागत किया गया, वह कमाल का था। उस दिन मैंने खूब खाया और दिलजीत के शो के साथ दिन को खत्म किया। यह लाइव परफॉर्मेंस आपको भी मिस नहीं करनी चाहिए।’ अपनी तस्वीरों के साथ उन्होंने दिलजीत की स्टेज से फोटो भी शेयर की हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:
मिथिला पालकर का करियर फ्रंट
मिथिला ने इस साल कई फिल्में की, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा 'स्वीट ड्रीम्स' की रही। अगले साल वह अक्षय कुमार की एक फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगी। इन दिनों वह वेकेशन पर हैं और मी टाइम एंज्वॉय कर रही हैं।