Lord Curzon Ki Haveli: 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' में हुई रसिका दुग्गल की एंट्री, जानें कब होगी रिलीज
Mirzapur Actress Rasika Dugal: मिर्जापुर एक्ट्रेस अभिनेत्री रसिका दुग्गल जल्द ही 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' में नजर आएंगी। जानिए उनकी यह फिल्म कब और कहां देख सकेंगे।
विस्तार
रसिका दुग्गल ने आज अपनी आगामी फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' का एक शानदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फिल्म के इस पोस्टर में फिल्म के मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ रसिका ने कैप्शन में लिखा, 'हिचकॉक ने 'देसीस' के साथ इस डिनर पार्टी के लिए 'हां' में RSVP किया होगा।#lordcurzonkihaveli - 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आ रही है।'
ब्लैक-कॉमेडी 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' इस साल 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अंशुमान झा ने किया है, जो उनकी पहली निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन माथुर, तन्मय धनानिया और परेश पाहुजा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म पूरी तरह से ब्रिटेन में एक ही लेंस से शूट की गई है। यह एक रहस्यमयी और मजेदार कहानी है, जिसमें कॉमेडी, थ्रिलर और पहचान जैसे विषयों को दर्शाया गया है। रसिका ने बताया कि फिल्म का प्रीमियर मेलबर्न में हुआ था और इसे कई फिल्म समारोहों में दर्शकों ने खूब पसंद किया। खास तौर पर शिकागो में दर्शकों के साथ इसे देखने का अनुभव उन्हें बहुत अच्छा लगा। फिल्म का निर्माण गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फर्स्ट रे फिल्म्स ने मिलकर किया है। इस फिल्म को मैक्स मार्केटिंग लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है।
एक्टर संजय बिश्नोई ने रसिका की इस पोस्ट पर क्लैप इमोजी शेयर किया है। वहीं रसिका के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, 'अरे वाह नया वाला.. बहुत अच्छा लग रहा है.. इसे देखने के लिए उत्साहित हूं', एक और फैन ने लिखा, 'वाह, यह तो बहुत बढ़िया है, हवेली के लिए शुभकामनाए।'