फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Millind Gaba ties knot with pria beniwal wedding photos getting viral

Millind Gaba Wedding: मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की शादी की तस्वीरें वायरल, घुटनों पर बैठ सिंगर ने मांगा हाथ

Sun, 17 Apr 2022 08:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 08:31 PM IST
सार

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 16 अप्रैल को दिल्ली में एक भव्य समारोह में शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी सुंदर लग रहे हैं।

विज्ञापन
Millind Gaba ties knot with pria beniwal wedding photos getting viral
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल - फोटो : social media

विस्तार

पंजाबी सिंगर और बिग बॉस ओटीटी फेम मिलिंद गाबा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से शादी कर ली है। दोनों ने 16 अप्रैल को दिल्ली में एक भव्य समारोह में शादी की। इस खास दिन पर मिलिंद और प्रिया बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जहां प्रिया भारी कढ़ाई वाले रस्ट कलर के लहंगे में कमाल की लग रही थीं, वहीं मिलिंद ने भी मैचिंग कलर की शेरवानी पहनकर अपनी पार्टनर का साथ दिया। उनकी शादी की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख यह शादी किसी सुंदर सपने से कम नहीं लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by millindXneha (Nilesh) (@neheart_nilesh)



सामने आई शादी की एक तस्वीर में, मिलिंद प्रिया के माथे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य में, सिंगर प्रिया को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। इस पॉपुलर कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Millind Gaba Fam❤️💫 (@millindgaba.ig)



शादी से पहले, मिलिंद और प्रिया ने प्री वेडिंग फंक्शन हुए, जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। कपल को आशीर्वाद देने के लिए टेलीविजन और संगीत इंडस्ट्री की कई हस्तियां मौजूद थीं। सभी वहां पर न्यूली मैरिड कपल को उनके जीवन के इस नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। गायक मीका सिंह, सपना चौधरी, सुयश राय, भूषण कुमार, गुरु रंधावा, क्रिकेटर सुरेश रैना, बलराज स्याल, प्राइन नरूला जैसे सितारों ने सगाई में शिरकत की थी। मिलिंद और प्रिया की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by millindXneha (Nilesh) (@neheart_nilesh)



अपनी सगाई वाले दिन मिलिंद ब्लैक सूट में हैंडसम दिख रहे थे, तो प्रिया ने सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कई हस्तियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी सगाई की तस्वीरें साझा कीं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Millindian_payal (@millindgabasfan)



वर्कफ्रंट की बात करें तो मिलिंद गाबा को उनके गाने 'नजर लग जाएगी', 'शी डोंट नो' और 'यार मोड दो' के लिए जाना जाता है। वह पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्म 'स्टूपिड 7' से डेब्यू किया था। वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आए थे। दूसरी तरफ प्रिया बेनीवाल एक फैशन ब्लॉगर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed