फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mike Tyson completes the dubbing of his Bollywood debut film Liger Vijay Deverakonda

Liger: माइक टायसन ने पूरी की अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लाइगर’ की डबिंग, निर्माताओं का जताया आभार

Sun, 03 Apr 2022 12:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Apr 2022 12:29 AM IST
सार

माइक टायसन अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की डबिंग पूरी करने के बाद टायसन ने फिल्म के निर्माताओं का आभार जताया। वहीं, उनके साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Mike Tyson completes the dubbing of his Bollywood debut film Liger Vijay Deverakonda
माइक टायसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के सुपरस्टार और किक बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा भी अपना डेब्यू बॉलीवुड करने जा रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टाइयन अपनी डबिंग खत्म करने के बाद फिल्म निर्माताओं का आभार जता रहे हैं।
विज्ञापन

माइक टाइयन के इस वीडियो को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडेक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आखिरी रिंग बेल बज चुकी है। लेजेंड माइक टाइसन ने ‘लाइगर’ के लिए अपनी डबिंग को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है कि वाट लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mike Tyson completes the dubbing of his Bollywood debut film Liger Vijay Deverakonda
विजय देवरकोंडा, माइक टायसन, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट में माइक टाइसन की एक वीडियो है, जिसमें वह फिल्म के निर्माताओं का आभार जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं बहुत आभारी हूं। माइक टाइसन ने फिल्म के अमेरिका के शेड्यूल में अपनी शूटिंग की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विज्ञापन

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा धर्मा प्रोडक्शन के बैनकर तले बनी पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म लाइगर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी में विजय स्ट्रीट फाइटर से एमएमए फाइटर तक का सफर तय करेंगे। विजय के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 25 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed