{"_id":"2a88b7f07cac312532d6905913acdfc1","slug":"mika-kisses-sunny-leone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी से मांगा गया सरेआम 'किस'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी से मांगा गया सरेआम 'किस'
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:40 PM IST
सनी लियोनी के साथ यह क्या हो रहा है। एक गायक ने उनसे सबसे सामने किस मांग लिया।
यह किस्सा गायक मीका सिंह का है। मीका सिंह ने गुड़गांव में हुए एक डांस कार्यक्रम में सबके सामने सार्वजनिक तौर पर सनी लियोनी से किस मांग लिया।
जैसे-तैसे बातों-बातों में यह बात संभाली गई। सनी लियोनी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की।
मीका सिंह ने गाने की एक लाइन में सनी लियोनी को उनकी हनी कहा। सनी या तो उनका इशारा समझ नहीं पाईं या फिर वह इसे अनसुना कर गईं।
मीका सिंह इसके पहले राखी सावंत के साथ किस करने की वजह से चर्चाओं में आ चुके हैँ।